खोड़ारे। आगामी त्योहारों के मद्देनजर गौरा पुलिस चौकी प्रांगण में पीस कमेटी की बैठक हुई संपन्न,CO ने कहा आपसी प्रेम एवं सौहार्द पूर्वक मनाएं त्यौहार
अकबर अली खोड़ारे।
खोड़ारे गोंडा। आगामी त्यौहार ईद उल फितर को लेकर गौरा पुलिस चौकी प्रांगण में पीस कमेटी की बैठक हुई संपन्न। क्षेत्राधिकारी ने कहा आपसी प्रेम एवं सौहार्द पूर्वक मनाएं त्यौहार। जनपद गोंडा के खोडारे थाना अंतर्गत गौरा पुलिस चौकी प्रांगण में सोमवार के दिन आगामी त्योहारों के मद्देनजर शांति समिति की बैठक क्षेत्राधिकारी मनकापुर की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्राधिकारी मनकापुर संजय तलवार ने कहा कि कोई भी पर्व त्यौहार आपसी भाईचारे एवं सौहार्द पूर्वक मनाएं। क्षेत्राधिकारी मनकापुर ने कहा कि धार्मिक स्थलों पर बजने वाले लाउड स्पीकर की आवाज इतना ही रखें कि लाउड स्पीकर की आवाज धार्मिक स्थल प्रांगण से बाहर ना जाए आगे कहा कि अराजक तत्वों पर आप भी कड़ी नजर रखें अगर कहीं कुछ गड़बड़ी दिखे तो तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दें सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

उन्होंने आगे कहा कि अवांछनीय तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर है ऐसे लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की योजना है क्षेत्र में शांति बनी रहे इसमें आप सभी से सहयोग अपेक्षित है। बैठक के दौरान उन्होंने प्रधानों से उनकी समस्याओं के बारे में पूछा। साथ ही त्यौहार सकुशल संपन्न कराने के लिए सुझाव भी मांगे।
इस दौरान क्षेत्रवासियों ने प्रशासन का पूरा सहयोग करने तथा त्यौहार को शांतिपूर्वक मनाने का आश्वासन दिया ।
इस मौके पर चौकी प्रभारी अरुण कुमार राय, राममिलन,पंकज यादव, धीरेन्द्र कुमार, सुभास यादव, धर्मवीर सिंह हेड कांस्टेबल, तेजनारायण गुप्ता हेड कांस्टेबल, बनारसी लाल गुप्ता ग्राम प्रधान पिपरा अदाई, गफ्फार ग्राम प्रधान औराडीह, समेत कई संभ्रांत व्यक्ति मौजूद रहे

गौरा विधानसभा में 188 लाख रुपये की लागत से बनेगा संपर्क मार्ग, विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने कराया शुभारंभ
गोंडा: मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने जा रहे सपा नेता संजय विद्यार्थी हाउस अरेस्ट, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
गौरा विधानसभा में विकास को मिली नई गति, 10 करोड़ की 38 परियोजनाओं का लोकार्पण
ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने के निर्णय पर बभनजोत में हुआ भव्य स्वागत समारोह
छपिया में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को वितरित किए गए स्मार्ट फोन 