बभनजोत।अज्ञात कारणों से लगी आग,दो पंपिंग सेट मशीन जलकर हुआ राख
अकबर अली बभनजोत।
मनकापुर गोंडा। विकासखंड बभनजोत के अंतर्गत ग्राम पंचायत कस्बा खास में अज्ञात कारणों से लगी आग खेत में लगे हुए दो पंपिंग सेट मशीन जलकर हुई राख। बता दे कि पूरा मामला मनकापुर तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत कस्बा खास में गेहूं के खेत में आज शाम लगभग 4:00 बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई तेज हवा होने के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया देखते ही देखते आग ग्राम पंचायत बभनजोत तक पहुंच गई ।
सूचना पाकर पुलिस व राजस्व टीम मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने में लग गए। ग्रामीणों व मौके पर पहुंचे खोड़ारे पुलिस ने आग पर काबू पा लिया नुकसान का आकलन करने पहुंचे राजस्व टीम ने जानकारी देते हुए बताया कि खेत में लगा हुआ दो पंपिंग सेट मशीन व दों किसानों के रखे हुए भूसे जल गए हैं और कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है ग्रामीणों व पुलिस फोर्स की सतर्कता व सूझबूझ से आग पर काबू पा लिया गया है। नुकसान का आकलन कर अधिकारियों को रिपोर्ट भेजा जाएगा वहीं अभी तक आग कैसे लगी इसका पता नहीं चल पाया है।


गौरा विधानसभा में 188 लाख रुपये की लागत से बनेगा संपर्क मार्ग, विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने कराया शुभारंभ
गोंडा: मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने जा रहे सपा नेता संजय विद्यार्थी हाउस अरेस्ट, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
गौरा विधानसभा में विकास को मिली नई गति, 10 करोड़ की 38 परियोजनाओं का लोकार्पण
ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने के निर्णय पर बभनजोत में हुआ भव्य स्वागत समारोह
छपिया में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को वितरित किए गए स्मार्ट फोन 