मसकनवा। ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य मेले का हुआ आयोजन, गौरा विधायक ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ
अकबर अली।
मसकनवा(गोंडा) विकास खंड छपिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मसकनवा में ब्लाक स्तरीय स्वास्थ मेला का आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर विधायक प्रभात वर्मा ने किया। मेले में आए लोगों को सम्बोधित करते हुए विधायक प्रभात वर्मा ने कहा की केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार द्धारा स्वास्थ से संबंधित सभी योजनाओं का लाभ सीधा आम जनमानस को मिल रहा है। लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने के लिए सरकार कटिबद्ध है। स्वास्थ विभाग चिकित्सक सहित सभी रिक्त पदों को सरकार शीघ्र ही भरकर स्वास्थ कर्मियों की कमी को पूरा करेगी।

सीएचसी अधीक्षक डा आलोक कुमार सिंह ने मेले के उद्देश्य और उसमें आम जनमानस को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने स्वास्थ विभाग की महत्त्वपूर्ण योजना आयुष्मान भारत, प्रधानमन्त्री मातृत्व योजना, जननी सुरक्षा योजना, क्षय रोग उन्मूलन सहित अन्य स्वास्थ विभाग के योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

उन्होंने कहा की मेले में स्वास्थ देखभाल सेवाएं, निशुल्क जांच व दवाइयां, टेली कंसल्टेशन, मधुमेह, उक्त रक्तचाप, मुंह के कैंसर की जांच, मोतियाबिंद की जांच, योग और ध्यान जैसी तमाम स्वास्थ सेवाएं उपलब्ध है। आजादी के अमृत महोत्सव में आयोजित ब्लाक स्वास्थ मेले में आयुष्मान भारत, जननी सुरक्षा योजना, राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन, मरीजों का स्वास्थ परीक्षण, आयुष, दवा वितरण, प्रधानमंत्री मातृत्व योजना, जन्म प्रमाण पत्र, अन्य जांच, कोविड जांच, कोविड टीकाकरण, बाल विकास परियोजना, युवा कल्याण प्रादेशिक विभाग सहित अन्य विभागों के स्टाल लगाए गए थे। विधायक प्रभात वर्मा ने स्वास्थ मेले में लगाए गए सभी स्टालों का निरीक्षण किया। कार्यक्रम का संचालन श्यामबरन पांडेय ने किया।

इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख छपिया अनिल कुमार पासवान, पूर्व प्रमुख शैलेंद्र पाण्डेय, डा करूणा गुप्ता, डा आरपी सिंह, डा डीसी वर्मा, डा आदिल, डा नीरज गुप्ता, अनीश श्रीवास्तव, करिश्मा सिंह, फाइलेरिया कोऑर्डिनेटर ध्रुव कुमार मिश्रा, दयाशंकर पांडेय, राममूरत वर्मा, सोनू पांडेय, राधेश्याम वर्मा, अंबिका साहू, इंदु, एडीओ आईएसबी इंदल प्रसाद , दुर्गा वर्मा, निर्मला पाण्डेय, रोहित द्विवेदी, प्रधान प्रतिनिधि जक्सन तिवारी सहित भारी संख्या में आंगनवाड़ी, आशा कर्मी उपस्थिति रहीं।


गौरा विधानसभा में 188 लाख रुपये की लागत से बनेगा संपर्क मार्ग, विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने कराया शुभारंभ
गोंडा: मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने जा रहे सपा नेता संजय विद्यार्थी हाउस अरेस्ट, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
गौरा विधानसभा में विकास को मिली नई गति, 10 करोड़ की 38 परियोजनाओं का लोकार्पण
ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने के निर्णय पर बभनजोत में हुआ भव्य स्वागत समारोह
छपिया में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को वितरित किए गए स्मार्ट फोन 