गौरा:बिंदेश्वर प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया अपने हजारों समर्थकों के साथ सपा में हुए शामिल।
रिपोर्ट अकबर अली।
गौरा गोण्डा : भाजपा नेता बिंदेश्वर प्रताप सिंह उर्फ छोटे राजा भैया ने अपने हजारों समर्थकों के साथ गौरा विधानसभा के सपा प्रत्याशी संजय विद्यार्थी का किया समर्थन।श्री राजा भैया ने समर्थकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा के दमन कारी नीतियों से परेशान होकर भाजपा छोड़ना पड़ा ।

समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी संजय विद्यार्थी युवा नेता है यदि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक युवा पे भरोसा किया है तो हम सभी गौरा वासियों का कर्तव्य है की इस युवा और गरीब प्रत्याशी का मदद कर विधानसभा भेजे । भाजपा सरकार में किसान_नौजवान सभी परेशान है । हमारे किसान छुट्टा जानवरों से परेशान हैं ।
युवा बेरोजगार है नौकरी माँगने पर सरकार नौकरी न देकर लाठी दे रही है इसलिये अब समय आ गया इस जालिम सरकार को उखाड़ फेंकना है । विद्यार्थी ने कहाँ छोटे राजा और उनके समर्थकों के आने से गौरा में हमारी समाजवादी पार्टी और हम बहुत मजबूत हुए है ।निश्चित तौर पर गौरा की जनता मन बना ली है कि गरीब के बेटे को विधायक बनाना है ।

इस मौके पर समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अल्पसंख्यक सभा रईस अहमद,पूर्व सदस्य जिला पंचायत अरविन्द यादव,वरिष्ठ नेता अजय तिवारी,प्रदेश सचिव शकील अहमद,जिया प्रधान , रिंकू सिंह,जल बहादुर,प्रधान सरवर शाह,पूर्व प्रधान अनु मिश्रा,मोहम्मद शकील चौधरी, दान बहादुर चौधरी, अशोक कुमार वर्मा, पूर्व प्रधान रामसनेही उर्फ किया प्रधान, सगीर उल हक़ काजी, सहित बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे ।

छपिया (गोंडा): अंबेडकर जयंती पर भव्य कार्यक्रम, हजारों की भीड़ उमड़ी
अवैध बालू खनन रोकने पहुंचे लेखपाल से मारपीट, मोबाइल तोड़ा, 6 के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Gonda news: देर रात मुठभेड़ में दो शातिर पशु चोर गिरफ्तार, एक घायल
गौरा में संपर्क मार्ग का विधायक प्रभात वर्मा ने किया भव्य शिलान्यास, क्षेत्रीय विकास को मिलेगी गत
गोंडा मदरसा फैजुल उलूम में विदाई समारोह:टॉपर्स को पुरस्कार व अंक पत्र देकर सम्मानित किया गया 