लखनऊ:अपर्णा, अदिति और प्रियंका महिलाओं के बीच होंगी भाजपा का चेहरा
लखनऊ:अपर्णा, अदिति और प्रियंका महिलाओं के बीच होंगी भाजपा का चेहरा
लखनऊ:अपर्णा, अदिति और प्रियंका महिलाओं के बीच होंगी भाजपा का चेहरा।सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की पुत्रवधू अपर्णा यादव, कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुईं विधायक अदिति सिंह और कांग्रेस की पोस्टर गर्ल रही प्रियंका मौर्य महिलाओं के बीच भाजपा का चेहरा होंगी। अपर्णा, अदिति और प्रियंका ने रविवार से भाजपा के प्रचार अभियान की शुरुआत भी कर दी है। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर और प्रदेश महामंत्री गोविंद शुक्ला की मौजूदगी भाजपा मुख्यालय में हुए कार्यक्रम में अपर्णा ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनेगी तो देश और प्रदेश की तरक्की के साथ बहू बेटियां सुरक्षित रहेंगी। उन्होंने दोहराया कि उनके लिए परिवार से पहले राष्ट्रवाद है, इसलिए वे भाजपा से जुड़ी हैं। अदिति सिंह ने कहा कि मोदी-योगी सरकार की योजनाओं से महिलाओं को सम्मान, सुरक्षा और सशक्तीकरण मिला है।

पीएम आवास योजना, सौभाग्य योजना, उज्ज्वला योजना, शौचालय निर्माण सहित अन्य योजनाओं का सबसे अधिक लाभ महिलाओं को ही मिला है।प्रियंका मौर्य ने कहा कि भाजपा में महिलाओं का सम्मान सर्वोपरि है। भाजपा किसी एक व्यक्ति की पार्टी नहीं है, बल्कि सभी वर्गों, धर्मों के लोगों से मिलकर बनी है। इसके बाद तीनों महिला नेताओं ने लालबाग में डोर टू डोर प्रचार शुरू किया। पार्टी सूत्रों का कहना है कि विपक्षी दलों से आई महिलाओं को चेहरा बनाकर भाजपा विपक्षी दलों को घेरने का प्रयास कर रही है, वहीं आधी आबादी को संदेश देने की कोशिश कर रही है कि भाजपा ही महिलाओं की हितैषी है। कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय सह मीडिया प्रभारी संजय मयूख, महिला मोर्चा की ममता पांडेय, मनीष दीक्षित और हिमांशु दुबे भी मौजूद थे।

बभनजोत,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करके संविधान की शपथ दिलाई
अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर गौरा विधानसभा क्षेत्र में हुए धार्मिक आयोजन, मुख्यमंत्री बनने की कामना
बभनजोत ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व भाजपा नेता नीरज पटेल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
बढ़ती महंगाई के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, रईस अहमद के नेतृत्व में निकाली गई पदयात्रा
गोंडा: बभनजोत ब्लॉक के त्रि-दिवसीय जन कल्याण मेले का समाधान और सम्मान के साथ समापन, 70 से अधिक आयुष्मान कार्ड बने 