आगामी विधान सभा चुनाव 2022 के परिपेक्ष्य में गोण्डा-बहराइच अन्तर्जनपदीय सीमा पर करनैलगंज पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान किए 65,00,000/- (पैसठ लाख रूपये) बरामद
आगामी विधान सभा चुनाव 2022 के परिपेक्ष्य में गोण्डा-बहराइच अन्तर्जनपदीय सीमा पर करनैलगंज पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान किए 65,00,000/- (पैसठ लाख रूपये) बरामद
आगामी विधान सभा चुनाव 2022 को निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराए जाने एवं आदर्श आचार चुनाव संहिता के अनुपालनार्थ पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने जनपद गोण्डा के समस्त सीमाओं पर बैरियर लगाकर अवैध रूप से कैश ले जानेे, मादक पदार्थो की तस्करी करने व अवैध रूप से शस्त्र रखने वाले अभियुक्तों के विरूद्ध सघन चेकिंग करने के निर्देश समस्त क्षेत्राधिकारियों/प्र0नि0/थानाध्यक्षों को दिए थे।

उक्त निर्देश के अनुक्रम में आज दिनांक 21.01.2022 को प्र0नि0 करनैलगंज प्रदीप कुमार सिंह मय पुलिस बल के साथ जनपद गोण्डा बहराइच सीमा पर स्थित ग्राम छितौनी बैरियर पर चेकिंग के दौरान वाहन सं0 यू0पी0 32 को चेक किया गया तो वाहन में बैठे 02 व्यक्तियों के कब्जे से 65,00,000/- रूपये नगद कैश बरामद किया गया। बरामद रूपयों के सम्बन्ध में दोनो व्यक्तियों द्वारा विवरण नही दिया जा सका। समस्त रूपयों को थाना करनैलगंज पुलिस द्वारा सीज किया गया। बरामद रूपयों के सम्बन्ध में विधिक कार्यवाही की जा रही है।

बभनजोत,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करके संविधान की शपथ दिलाई
अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर गौरा विधानसभा क्षेत्र में हुए धार्मिक आयोजन, मुख्यमंत्री बनने की कामना
बभनजोत ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व भाजपा नेता नीरज पटेल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
बढ़ती महंगाई के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, रईस अहमद के नेतृत्व में निकाली गई पदयात्रा
गोंडा: बभनजोत ब्लॉक के त्रि-दिवसीय जन कल्याण मेले का समाधान और सम्मान के साथ समापन, 70 से अधिक आयुष्मान कार्ड बने 