भाजपा कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहे गोंडा डीएम, तत्काल हटाया जाए: सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने EC को लिखी चिट्ठी
गोंडा: मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश को पत्र लिखकर समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेश उत्तम पटेल ने शिकायत की है कि जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी गोण्डा भा0ज0पा0 कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रहे है इनको तत्काल प्रभाव से वर्तमान पद से हटाया जाना चाहिए।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि गोण्डा के जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही वर्तमान में कैसरगंज से भा0ज0पा0 सांसद बृृजभूषण शरण सिंह और गोण्डा सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह एवं सत्तारूढ़ दल भा0ज0पा0 के इशारे व दबाव में काम कर रहे है।
बताया गया है कि जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी सांसद बृृजभूषण शरण सिंह के रिश्ते में समधी लगते है और सांसद के व्यक्तिगत निजी कार्यक्रमों में शामिल रहते हैं। जिससे चुनाव प्रभावित हो रहा है तथा आदर्श आचार संहिता का खुला उल्लंघन हो रहा है|
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने मांग की है कि स्वतंत्र, निष्पक्ष, निर्भीक चुनाव सम्पन्न कराने के लिए जनपद गोण्डा के वर्तमान जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी मार्कण्डेय शाही को तत्काल प्रभाव से उनके वर्तमान पद से हटाया जाए तथा जनपद से बाहर स्थानान्तरित किया जाए तथा आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराया जाय।


गौरा विधानसभा में 188 लाख रुपये की लागत से बनेगा संपर्क मार्ग, विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने कराया शुभारंभ
गोंडा: मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने जा रहे सपा नेता संजय विद्यार्थी हाउस अरेस्ट, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
गौरा विधानसभा में विकास को मिली नई गति, 10 करोड़ की 38 परियोजनाओं का लोकार्पण
ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने के निर्णय पर बभनजोत में हुआ भव्य स्वागत समारोह
छपिया में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को वितरित किए गए स्मार्ट फोन 