खोड़ारे। आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत पुलिस प्रशासन ने किया फ्लैग मार्च
रिपोर्ट अकबर अली खोड़ारे।
खोड़ारे गोण्डा : चुनाव आयोग के दिशा निर्देश पर आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन कराने हेतु उप जिला अधिकारी मनकापुर व क्षेत्राधिकारी मनकापुर ने अर्धसैनिक बल व पुलिस बल के सँयुक्त टीम के साथ गौरा विधानसभा में गौरा चौकी बाजार कस्बा खास तथा बस्ती खास सहितअतिसंवेदनशील क्षेत्रो में फ्लैग मार्च कर दिया शांति पूर्वक निष्पक्ष रुप से तथा निर्भीकता के साथ मतदान करने का मतदाता से किया अपील ।

आपको बताते चलें कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चुनाव आयोग के निर्देशानुसार आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन कराने हेतु गौरा विधानसभा में गौरा चौकी बाजार से कस्बा खास, बस्ती खास अति संवेदनशील क्षेत्रो सहित अधिकांश बाजारों में जाकर चौकी प्रभारी गौरा अरूण कुमार राय व पुलिस बल के साथ उप जिला अधिकारी मनकापुर कृति प्रकाश भारती तथा क्षेत्राधिकारी मनकापुर संजय तलवार के नेतृत्व में आज अर्ध सैनिक बलों के साथ फ्लैग मार्च कर मतदाताओं को शांतिपूर्वक व निर्भीकता पूर्वक ,निष्पक्षता के साथ मतदान करने का किया अपील साथ ही साथ चौराहों व रास्तों में आने जाने वाले चौपहिया वाहन की सघन चेकिंग कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया वही दूसरी ओर सड़कों पर पुलिस की टुकड़ियों को देखकर लोगों ने अपने आप को सुरक्षित समझा। क्षेत्राधिकारी व एसडीएम मनकापुर ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति द्वारा चुनाव व्यवस्था में खलल डालने व मतदाताओं को प्रलोभन देने तथा दबाव बनाने की कोशिश की तो किसी भी कीमत पर उसे बख्सा नही जाएगा । इस अवसर पर खोड़ारे पुलिस मौजूद रहे।


गोंडा दिवंगत पत्रकार सुलेमान के परिवार को मिली आर्थिक सहायता, डीएम ने सौंपा 20 हजार का चेक
खोड़ारे थाने के नवागत थाना प्रभारी ज्ञान सिंह ने संभाला कमान
बभनजोत,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करके संविधान की शपथ दिलाई
अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर गौरा विधानसभा क्षेत्र में हुए धार्मिक आयोजन, मुख्यमंत्री बनने की कामना
बभनजोत ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व भाजपा नेता नीरज पटेल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया 