लखनऊ:सात साल के काम नहीं बताते, सिर्फ 70 साल का पूछते हैं हिसाब, कांग्रेस महासचिव ने भाजपा पर साधा निशाना और बोले प्रियंका गांधी वाड्रा
लखनऊ:सात साल के काम नहीं बताते, सिर्फ 70 साल का पूछते हैं हिसाब, कांग्रेस महासचिव ने भाजपा पर साधा निशाना और बोले प्रियंका गांधी वाड्रा।कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को सोशल मीडिया के माध्यम से लाइव संवाद के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि चुनाव के पहले शिलान्यास हो रहे हैं, लेकिन पीएम मोदी और भाजपा यह नहीं बताते कि पिछले पांच-सात साल में क्या काम हुए।
वे ये पूछते हैं कि 70 साल में क्या हुआ। यह नहीं बताना चाहते कि खुद क्या किया। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महिलाओं की ऊर्जा को नियंत्रित करने की बात करते हैं। यह भाजपा की महिलाओं के प्रति विचारधारा को स्पष्ट करता है।
प्रियंका ने कहा कि हमारे देश की महिलाएं सकारात्मक बदलाव लाने में सक्षम हैं। हमारी कई प्रत्याशियों पर पुलिस और सरकार ने अत्याचार किया। हमने फैसला किया है कि हम अत्याचार करने वालों के हाथ से सत्ता छीनेंगे। हस्तिनापुर सीट से कांग्रेस की उम्मीदवार अर्चना गौतम पर आ रहे कमेंट के मामले में प्रियंका ने कहा कि अर्चना बहुत संघर्ष करके इस मुकाम पर पहुंची हैं।प्रियंका ने कहा, मैं ऐसी राजनीति चाहती हूं, जिसमें सकारात्मक बातें हों। विकास की बातें हों और आम लोगों की बातें हों। हो सकता है कि विपक्षी ये समझें कि हमारे प्रत्याशी कमजोर हैं, पर कांग्रेस ने उनको टिकट उन्हें मजबूत करने के लिए दिया है।एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कोविड के चलते मैराथन दौड़ रद्द करनी पड़ी। कांग्रेस ने ऑनलाइन प्रतियोगिताएं कराने का फैसला किया है। लड़कियां इसमें भाग ले सकती हैं। जो जनता के प्रति जवाबदेह नहीं हैं, वे जाति और धर्म के आधार पर वोट मांगते हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए प्रियंका ने कहा कि टीकाकरण हो या कोई अन्य काम, यह सरकार की जिम्मेदारी होती है। इसके लिए अहसान नहीं जताना चाहिए। प्रियंका ने कहा कि हमारी सबसे बड़ी चुनौती है कि राजनीति का मकसद सकारात्मक बने। बंटवारे की राजनीति खत्म करके विकास की राजनीति महत्वपूर्ण है। युवाओं को रोजगार कैसे मिले।

गौरा विधानसभा में 188 लाख रुपये की लागत से बनेगा संपर्क मार्ग, विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने कराया शुभारंभ
गोंडा: मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने जा रहे सपा नेता संजय विद्यार्थी हाउस अरेस्ट, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
गौरा विधानसभा में विकास को मिली नई गति, 10 करोड़ की 38 परियोजनाओं का लोकार्पण
ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने के निर्णय पर बभनजोत में हुआ भव्य स्वागत समारोह
छपिया में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को वितरित किए गए स्मार्ट फोन 