SP गोंडा ने विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत को0 देहात के खोरहंसा कस्बा में पैरामिलिट्री फोर्स व भारी पुलिसबल के साथ किया फ्लैग मार्च,
- पुलिस अधीक्षक गोंडा ने विधानसभा चुनाव 2022 के दृष्टिगत को0 देहात के खोरहंसा कस्बा में पैरामिलिट्री फोर्स व भारी पुलिसबल के साथ किया फ्लैग मार्च, आदर्श आचार संहिता एवं कोविड-19 की गाइड लाइन का पूर्णतया पालन करने तथा शांतिपूर्ण मतदान करने का दिया संदेश
ब्यूरो रिपोर्ट गोंडा।
बुधवार को पुलिस अधीक्षक गोंडा संतोष कुमार मिश्रा ने विधानसभा चुनाव 2022 के दृष्टिगत पैरामिलिट्री फोर्स व भारी पुलिस बल के साथ को0 देहात के मिश्रित आबादी क्षेत्र खोरहंसा, सराय जरगर, पूरे तिवारी आदि गांवों में फ्लैग मार्च किया गया फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधीक्षक ने आदर्श आचार संहिता एवं कोविड-19 की गाइडलाइन का पूर्णतया पालन करने तथा शांतिपूर्ण मतदान करने का संदेश दिया साथ ही चुनाव में गड़बड़ी पैदा करने वाले व शांति व्यवस्था खराब करने वाले लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी। पुलिस अधीक्षक ने फ्लैग मार्च कर जहां आम जनमानस के साथ संवाद स्थापित कर सुरक्षा की भावना का एहसास कराया तो वही लोगों को मास्क व सेनीटाइजर का हरदम प्रयोग करने तथा सामाजिक दूरी बनाए रखने की अपील भी की, साथ ही यह भी बताया की मतदान को सकुशल व शांतिपूर्ण संपन्न कराने की पूरी तैयारी कर ली गई है, चप्पे-चप्पे पर पुलिस मौजूद रहेगी पैरामिलिट्री फोर्स की मदद से हर पोलिंग बूथ पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी किसी तरह से असामाजिक तत्वों को चुनावी प्रक्रिया के आसपास फटकने नहीं दिया जाएगा। पुलिस अधीक्षक ने पुरुष/महिला/युवा मतदाताओं को निष्पक्ष एवं स्वतंत्र रूप से मतदान करने हेतु प्रोत्साहित भी किया।


गोंडा दिवंगत पत्रकार सुलेमान के परिवार को मिली आर्थिक सहायता, डीएम ने सौंपा 20 हजार का चेक
खोड़ारे थाने के नवागत थाना प्रभारी ज्ञान सिंह ने संभाला कमान
बभनजोत,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करके संविधान की शपथ दिलाई
अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर गौरा विधानसभा क्षेत्र में हुए धार्मिक आयोजन, मुख्यमंत्री बनने की कामना
बभनजोत ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व भाजपा नेता नीरज पटेल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया 