Gonda news,इस बार ऑनलाइन नामांकन भी कर सकेंगे विधान सभा निर्वाचन के प्रत्याशी, भारत निर्वाचन आयोग ने जारी किया लिंक
इस बार ऑनलाइन नामांकन भी कर सकेंगे विधान सभा निर्वाचन के प्रत्याशी, भारत निर्वाचन आयोग ने जारी किया लिंक
जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट मार्कंडेय शाही ने बताया है कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा ऑनलाइन पद्धति से नामांकन करने हेतु अतिरिक्त सुविधा उपलब्ध कराई गई है। ऑनलाइन नामांकन हेतु वेब लिंक https://suvidha.eci.gov.in/login उपलब्ध है, ऐसे अभ्यर्थी जो ऑनलाइन पद्धति से नामांकन करना चाहते हैं वह दिए गए लिंक के माध्यम से नामांकन पत्र की प्रविष्टि कर सकते हैं एवं उसका प्रिंट निकाल कर प्रारूप-1 में रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा निर्गत सूचना में इंगित स्थान पर नामांकन दाखिल कर सकते हैं। इसी प्रकार शपथ पत्र भी उपरोक्त लिंक के माध्यम से ऑनलाइन भर सकते हैं एवं प्रिंट आउट को नोटराइजेशन के पश्चात रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष दाखिल कर सकते हैं। ऑनलाइन पद्धति से नामांकन भरने के उपरांत जमानत राशि को भी ऑनलाइन जमा करने का प्रावधान किया गया है इस हेतु नामांकन पत्र सफलतापूर्वक सबमिट करने के पश्चात जमानत धनराशि जमा करने हेतु विकल्प Pay पर लिंक दर्शित होगा जिस पर क्लिक करते हुए ऑनलाइन पेमेंट किया जा सकता है. अभ्यर्थी उपरोक्त के अतिरिक्त पूर्व से चली आ रही व्यवस्था के अंतर्गत नकद रूप से ट्रेजरी चालान के माध्यम से जमानत धनराशि जमा कर सकते हैं।

बभनजोत,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करके संविधान की शपथ दिलाई
अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर गौरा विधानसभा क्षेत्र में हुए धार्मिक आयोजन, मुख्यमंत्री बनने की कामना
बभनजोत ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व भाजपा नेता नीरज पटेल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
बढ़ती महंगाई के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, रईस अहमद के नेतृत्व में निकाली गई पदयात्रा
गोंडा: बभनजोत ब्लॉक के त्रि-दिवसीय जन कल्याण मेले का समाधान और सम्मान के साथ समापन, 70 से अधिक आयुष्मान कार्ड बने 