chhapaiya:अपना दल एस ने पुण्य तिथि पर सरदार वल्लभ भाई पटेल को श्रद्धा पूर्वक किया नमन
अपना दल एस ने पुण्य तिथि पर सरदार वल्लभ भाई पटेल को श्रद्धा पूर्वक किया नमन
अकबर अली की रिपोर्ट
छपिया गोंडा।
अपना दल एस ने सरदार वल्लभभाई पटेल जी का परिनिर्वाण दिवस विधानसभा 301गौरा के छपिया कार्यालय पर श्रद्धा पूर्वक मनाया ।इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ता पदाधिकारी व जनसमूह ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पार्पण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया ।अपना दल एस संगठन के सभी वरिष्ठ व कनिष्ठ पदाधिकारियों ने सरदार पटेल के व्यक्तित्व व जीवन काल पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डालते हुए उन्हें याद किया ।संचालन जिला अध्यक्ष राकेश वर्मा ने किया ।

कार्यक्रम में दल के वरिष्ठ नेता व पूर्व जिला पंचायत सदस्य अभिमन्यु पटेल राम प्रगट वर्मा राम नरेश पटेल सुभाष पटेल राघव राम वर्मा संजय सिंह राम धीरज पटेल चंद्रमणि पटेल परशुराम वर्मा केशव राम वर्मा बनारसी महात्मा शेषराम वर्मा दीपक व बड़ी संख्या में महिला सदस्यों की उपस्थिति रही ।

गोंडा दिवंगत पत्रकार सुलेमान के परिवार को मिली आर्थिक सहायता, डीएम ने सौंपा 20 हजार का चेक
खोड़ारे थाने के नवागत थाना प्रभारी ज्ञान सिंह ने संभाला कमान
बभनजोत,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करके संविधान की शपथ दिलाई
अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर गौरा विधानसभा क्षेत्र में हुए धार्मिक आयोजन, मुख्यमंत्री बनने की कामना
बभनजोत ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व भाजपा नेता नीरज पटेल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया 