कानपुर में गोद में बच्चा लिए शख्स पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां: ‘बच्चे को लग जाएगी सर…मत मारिए सर..बच्चे को लग जाएगी; शख्स को बेरहमी से पीटती रही पुलिस, वीडियो वायरल होने के बाद सस्पेंड
कानपुर उत्तर प्रदेश।
उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में पुलिस की बर्बरता का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें बच्चे को गोद में लिए एक शख्स पर अकबरपुर कोतवाल वीके मिश्रा जमकर लाठी बरसाते हुए नजर आ रहे हैं। घटना कानपुर देहात के अकबर पुर इलाके के जिला अस्पताल के सामने की है। वीडियो में देखा जा सकता है, बच्चे को गोद में लिए एक शख़्स पर कोतवाल जमकर लाठियां बरसा रहे है| इंस्पेक्टर ने न सिर्फ लाठियों से हमला किया, बल्कि उसके बच्चे को भी छीनने की कोशिश की। पुलिस का दावा है कि इस शख्स ने एक इंस्पेक्टर के हाथ पर काट लिया था। वीडियो वायरल होने के बाद अकबरपुर इंस्पेक्टर को एडीजी जोन भानु भास्कर ने सस्पेंड कर दिया है। इससे पहले देर रात इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर किया गया था।
वीडियो में पिता बच्चे को लग जाएगी, मत मारिए, कहते हुए सुनाई दे रहा है। वहीं इंस्पेक्टर सहित कई पुलिसकर्मी उसका पीछा करते हैं और कुछ अधिकारी बच्चे को जबरदस्ती उससे दूर खींचने की कोशिश करते हैं। इस दौरान युवक कह रहा है कि यह उसका बच्चा है और इसकी मां भी नहीं है। बच्चा रोने लगता है लेकिन पुलिस को उसपर कोई तरस नहीं आता है।
कानपुर में गोद में बच्चा लिए शख्स पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां: ‘बच्चे को लग जाएगी सर…मत मारिए सर..बच्चे को लग जाएगी; शख्स को बेरहमी से पीटती रही पुलिस, वीडियो वायरल होने के बाद सस्पेंड

गोंडा दिवंगत पत्रकार सुलेमान के परिवार को मिली आर्थिक सहायता, डीएम ने सौंपा 20 हजार का चेक
खोड़ारे थाने के नवागत थाना प्रभारी ज्ञान सिंह ने संभाला कमान
बभनजोत,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करके संविधान की शपथ दिलाई
अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर गौरा विधानसभा क्षेत्र में हुए धार्मिक आयोजन, मुख्यमंत्री बनने की कामना
बभनजोत ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व भाजपा नेता नीरज पटेल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया 