Chhapaiya Gonda news:अपना दल (एस) ने श्रद्धा पूर्वक मनाया बाबा साहेब अम्बेडकर जी का परिनिर्वाण दिवस
अपना दल एस ने श्रद्धा पूर्वक मनाया बाबा साहेब अम्बेडकर जी का परिनिर्वाण दिवस
छपिया गोंडा ब्यूरो रिपोर्ट।
अपना दल एस ने संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी का परिनिर्वाण आज तेजपुर के दिवहारी पुरवे पर श्रद्धापूर्वक मनाया।इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पार्पण करते हुए उनके व्यक्तित्व को याद किया ।

मुख्य अतिथि अभिमन्यु पटेल राष्ट्रीय सचिव युवा मंच अपना दल एस व पूर्व जिला पंचायत सदस्य टीकर ने अपने वक्तव्य में बताया कि बाबासाहेब आंबेडकर ने दलित पिछड़े आंदोलन को प्रेरित करते हुए अछूतों से सामाजिक भेदभाव के विरोध में बड़े अभियान की भी शुरुआत की थी। श्रमिकों से लेकर किसान और महिलाओं के अधिकार के लिए वो आजीवन संघर्ष करते रहे और उनका जमकर समर्थन भी किये । आंबेडकर जी ने अपना पूरा जीवन जातिवाद को खत्म करने, गरीबों, दलितों और पिछड़े वर्गों के लिए अर्पित किया था,उन्होंने समता, समानता, बन्धुता एवं मानवता आधारित भारतीय संविधान के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाई । विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष राकेश वर्मा ने अपने सम्बोधन में बताया कि बाबा साहेब अम्बेडकर जी ने सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, शैक्षणिक, धार्मिक, ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, साहित्यिक, औद्योगिक, संवैधानिक इत्यादि विभिन्न क्षेत्रों में अनगिनत कार्य करके राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया।संचालक संजय सिंह व आयोजक राम कुमार भारती लड्डू रहे ।इस अवसर पर हनुमान दीन पांडेय राघव राम वर्मा परशुराम वर्मा सुभाष पटेल शेषराम मौर्य शीला भारती उषा भारती कृष्ण कुमार वर्मा श्रवण कुमार भारती रजनीश वर्मा सोनिया वर्मा सोहरता शर्मा प्रेमचंद वर्मा बब्बनधर वर्मा शकुन्तला देवी शुशील वर्मा राम करन भारती राधेश्याम वर्मा अशफाक खान लच्छीराम भारती व अन्य तमाम ग्राम वासी उपस्थित रहे ।

बभनजोत,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करके संविधान की शपथ दिलाई
अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर गौरा विधानसभा क्षेत्र में हुए धार्मिक आयोजन, मुख्यमंत्री बनने की कामना
बभनजोत ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व भाजपा नेता नीरज पटेल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
बढ़ती महंगाई के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, रईस अहमद के नेतृत्व में निकाली गई पदयात्रा
गोंडा: बभनजोत ब्लॉक के त्रि-दिवसीय जन कल्याण मेले का समाधान और सम्मान के साथ समापन, 70 से अधिक आयुष्मान कार्ड बने 