maskanwa Gonda in:भाजपा के नीतियों से आहट होकर सपा में शामिल हुए पूर्व ब्लाक प्रमुख बिंद्रा प्रसाद शुक्ला
मसकनवा गोंडा। चिंटू खान की रिपोर्ट
मसकनवा(गोंडा) देश व प्रदेश में चल रही भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से किसान, छात्र, नौजवान सहित समाज का हर वर्ग परेशान है। बेरोजगारी व मंहगाई में बेतहाशा वृद्धि से लोगों का जीवन यापन करना दूभर हो गया है। ये बात भाजपा को छोड़कर समाजवादी पार्टी की सदस्यता लेने वाले विकास खंड छपिया के पूर्व ब्लाक प्रमुख बिंद्रा प्रसाद शुक्ला ने कस्बे में एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कही। उन्होंने कहा की वर्तमान सरकार हर मुद्दे पर विफल है। परीक्षा के दौरान पेपर लीक होना। परीक्षा के बाद परिणाम घोषित करने में देरी करके सरकार युवाओं का भविष्य दांव पर लगा रही है। पूर्व प्रमुख ने कहा की भाजपा आम जनमानस से जुड़े हुए मुद्दे पर राजनीति न करके धुर्वीकरण की राजनीति कर रही है।

गौरा विधान सभा में विकास कार्य न होने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा की क्षेत्र की तमाम सड़के जर्जर हैं। चन्रदीपघाट से गौराचौकी मसकनवा चांदनी चौक मार्ग बनने के छ महीने बाद ही जर्जर हो गई। गोदामों पर किसानों को खाद नही मिल पा रही है। पूर्व ब्लाक प्रमुख बिंद्रा प्रसाद शुक्ला ने कहा की सामाजवादी पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता पूरे प्रदेश में किसानों मजदूरों, छात्रों नौजवानों सहित आम जनमानस के मूलभूत समस्याओं को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। आगामी विधानसभा चुनाव में उन्होंने सामाजवादी पार्टी की प्रदेश में बहुमत से सरकार बनने की बात कही। प्रेस कांफ्रेंस में उनके साथ उनके सुपुत्र पूर्व अध्यक्ष सहकारी गन्ना विकास समिति मनकापुर भी उपस्थिति रहे। इस मौके पर पूर्व प्रमुख के साथ मो0असलम, मो0 अब्दुल अजीज, बब्बू गल्ला, रंजन धर, और जितेंद्र मौजूद रहे।

बभनजोत,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करके संविधान की शपथ दिलाई
अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर गौरा विधानसभा क्षेत्र में हुए धार्मिक आयोजन, मुख्यमंत्री बनने की कामना
बभनजोत ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व भाजपा नेता नीरज पटेल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
बढ़ती महंगाई के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, रईस अहमद के नेतृत्व में निकाली गई पदयात्रा
गोंडा: बभनजोत ब्लॉक के त्रि-दिवसीय जन कल्याण मेले का समाधान और सम्मान के साथ समापन, 70 से अधिक आयुष्मान कार्ड बने 