Meerut news,सीडीओ की अध्यक्षता में संपन्न हुयी उद्योग बंधु की बैठक उद्यमियों की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता पर किया जायेगा- मुख्य विकास अधिकारी
सीडीओ की अध्यक्षता में संपन्न हुयी उद्योग बंधु की बैठक उद्यमियों की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता पर किया जायेगा- मुख्य विकास अधिकारी
लोहिया नगर में बुनकर उद्योग हेतु आवंटित भूखंड का विकास कार्य प्रारंभ, आवंटियो के भूखंड की करायी जा रही रजिस्ट्री कुंडा रेलवे क्रांसिग से परतापुर रेलवे स्टेशन को जाने वाली सडक को मोटरिंग योग्य बनाने के कार्य के लिए नगर निगम करायेगा रिटैण्डर
मेरठ उत्तर प्रदेश। ब्यूरो रिपोर्ट
इन्दिरापुरम में सडको को ठीक कराने के लिए नगर निगम को अन्य संबंधित विभाग के साथ संयुक्त निरीक्षण करने के लिए कहा गया। बैठक में खद्दर एवं टैक्सटाईल वीवर्स कलस्टर द्वारा लोहिया नगर पाकेट एफ में बुनकर उद्योग हेतु आवंटित भूखंड का विकास कार्य व आवंटियो को कब्जा दिये जाने की मांग पर संबंधित अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि यह कार्य प्रारंभ हो चुका है तथा रजिस्ट्री भी करायी जा रही है। बैठक में ग्राम कैली तहसील व जिला मेरठ में फैक्ट्री व अस्पताल के मानचित्र की स्वीकृति हेतु प्रदूषण नियंत्रण विभाग के अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी किये जाने की मांग पर संबंधित अधिकारी ने बताया कि एनओसी जारी की जा चुकी है। धीरखेडा हापुड रोड मेरठ में आॅक्सीजन मैन्युफेक्चरिंग प्लांट हेतु ड्रग लाईसेंस की अग्रिम एपु्रवल दिलाये जाने के प्रकरण पर संबंधित अधिकारी से कहा गया कि वह इससे संबंध में पैसो (पैट्रोलियम एवं विस्फोटक सुरक्षा संगठन) आगरा के अधिकारियो की जिलाधिकारी महोदय से वार्ता कराकर मामले का निस्तारण कराये।


बभनजोत,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करके संविधान की शपथ दिलाई
अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर गौरा विधानसभा क्षेत्र में हुए धार्मिक आयोजन, मुख्यमंत्री बनने की कामना
बभनजोत ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व भाजपा नेता नीरज पटेल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
बढ़ती महंगाई के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, रईस अहमद के नेतृत्व में निकाली गई पदयात्रा
गोंडा: बभनजोत ब्लॉक के त्रि-दिवसीय जन कल्याण मेले का समाधान और सम्मान के साथ समापन, 70 से अधिक आयुष्मान कार्ड बने 