Gonda news, पैर में जन से विकारग्रस्त बच्चो के निःशुल्क उपचार हेतु जिला अस्पताल में पंजीकरण शिविर का आयोजन कल
पैर में जन से विकारग्रस्त बच्चो के निःशुल्क उपचार हेतु जिला अस्पताल में पंजीकरण शिविर का आयोजन कल
गोंडा उत्तर प्रदेश। ब्यूरो रिपोर्ट
एसीएमओ डॉक्टर ए.पी. सिंह ने बताया है कि कल दिनांक 30 नवंबर 2021 को जिला अस्पताल गोंडा के कोविड हॉस्पिटल के ग्राउंड फ्लोर में जन्मजात पैर से विकार ग्रस्त बच्चों के पैरों को ठीक करने एवं उन्हें कृत्रिम अंग उपकरण उपलब्ध कराने के लिए निशुल्क पंजीकरण शिविर का आयोजन किया जाएगा। एसीएमओ श्री सिंह ने बताया कि जिला अस्पताल को कोविड हॉस्पिटल में आयोजित हो रहे कैंप में ऐसे बच्चे जिनके पैर में जन्म से ही विकार है और वह चलने फिरने में असमर्थ हैं, उनका निशुल्क पंजीकरण कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि पंजीकरण के बाद ऐसे बच्चों के पैरों को ठीक करने के लिए निशुल्क ऑपरेशन कराने के साथ ही निशुल्क कृत्रिम उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने जन सामान्य से अपील की है कि ऐसे लोगों को निशुल्क पंजीकरण शिविर में भेजने के लिए प्रोत्साहित करें ताकि इस अवसर का लाभ जरूरतमंदों को मिल सके।

गोंडा दिवंगत पत्रकार सुलेमान के परिवार को मिली आर्थिक सहायता, डीएम ने सौंपा 20 हजार का चेक
खोड़ारे थाने के नवागत थाना प्रभारी ज्ञान सिंह ने संभाला कमान
बभनजोत,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करके संविधान की शपथ दिलाई
अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर गौरा विधानसभा क्षेत्र में हुए धार्मिक आयोजन, मुख्यमंत्री बनने की कामना
बभनजोत ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व भाजपा नेता नीरज पटेल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया 