जिलाधिकारी ने विशेष अभियान दिवस पर मतदान केन्द्रो का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी ने विशेष अभियान दिवस पर मतदान केन्द्रो का किया निरीक्षण
आमजन मतदाता पहचान पत्र बनाने के लिए करें आवेदन-जिलाधिकारी
05 जनवरी 2022 को होगा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन-जिलाधिकारी
मतदाता पहचान पत्र बनवाने के लिए निर्वाचन आयोग ने की आनलाईन व आफलाईन व्यवस्था-जिलाधिकारी
मेरठ उत्तर प्रदेश। ब्यूरो रिपोर्ट
शनिवार को भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशो के क्रम में आज विशेष अभियान दिवस सभी मतदान केन्द्रो व बूथो पर आयोजित किया गया। जिलाधिकारी के0 बालाजी ने ग्राम कैली सरधना के ग्राम पंचायत कैली व कम्पोसिट विद्यालय कैली सहित विभिन्न मतदान केन्द्रो का निरीक्षण कर विशेष अभियान दिवस में बीएलओ व अन्य कर्मियो द्वारा किये जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया व आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने कुछ मतदाताओ के घर जाकर उनके प्रमाण पत्रो की जांच भी की।
जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी के0 बालाजी ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशो के क्रम में 01 नवम्बर से 30 नवम्बर 2021 के मध्य चार विशेष अभियान दिवस आयोजित किये गये। आज अंतिम विशेष अभियान दिवस जनपद के सभी मतदान केन्द्रो व बूथो पर आयोजित किया गया। उन्होने कहा कि निर्वाचन आयोग ने मतदाता पहचान पत्र बनाने के लिए निर्धारित प्रारूप भरने के लिए आनलाईन व आफलाईन व्यवस्था की है।

जिलाधिकारी के0 बालाजी ने युवाओ, महिलाओ व ऐसे व्यक्ति जिन्होने अभी तक मतदाता पहचान पत्र बनाने के लिए निर्धारित प्रारूप पर आवेदन नहीं किया है ऐसे सभी व्यक्तियों से अपील की कि वह अपना मतदाता पहचान पत्र बनवाने के लिए आवेदन करे। जिलाधिकारी के0 बालाजी ने बताया कि 05 जनवरी 2022 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जायेगा। उन्होने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशो के क्रम में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है जो कि आगामी 30 नवम्बर 2021 तक चलेगा। उन्होने कहा कि निर्वाचन लोकतंत्र की स्वस्थ परम्परा है जिसमें सभी को प्रतिभाग करना चाहिए।
इस अवसर पर एसडीएम सरधना सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

गोंडा दिवंगत पत्रकार सुलेमान के परिवार को मिली आर्थिक सहायता, डीएम ने सौंपा 20 हजार का चेक
खोड़ारे थाने के नवागत थाना प्रभारी ज्ञान सिंह ने संभाला कमान
बभनजोत,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करके संविधान की शपथ दिलाई
अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर गौरा विधानसभा क्षेत्र में हुए धार्मिक आयोजन, मुख्यमंत्री बनने की कामना
बभनजोत ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व भाजपा नेता नीरज पटेल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया 