श्रद्धा पूर्वक मनाया गया वीरांगना ऊदा देवी पासी का शहादत दिवस
श्रद्धा पूर्वक मनाया गया वीरांगना ऊदा देवी पासी का शहादत दिवस
छपिया गोंडा। ब्यूरो रिपोर्ट
अपना दल (एस) के तत्वाधान में वीरांगना ऊदा देवी पासी का 164वां शहादत दिवस श्रद्धा पूर्वक घनश्याम पुर ग्रांट में मनाया गया । मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य अभिमन्यु पटेल ने ऊदा देवी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऊदा देवी महान स्वतंत्रता सेनानी थीं जिन्होने 1857 की प्रथम क्रांति में अंग्रेजों के खिलाफ मुखरित विद्रोह में अग्रणी भूमिका निभाई । वो अवध के नवाब वाजिद अली शाह की महिला दस्ते की कमांडर थीं । 16 नवम्बर 1857 को लखनऊ के सिकंदराबाग में अंग्रजों के खिलाफ लड़ते हुए उन्होने 36 अंग्रेजी सैनिकों मार गिराया और स्वयं वीरगति को प्राप्त हुई ।
संचालन जिलाध्यक्ष राकेश वर्मा ने किया ।
कार्यक्रम का आयोजन राघव राम पान्डेय ने किया ।
इस अवसर पर परशुराम वर्मा राघव राम वर्मा धर्मेंद्र वर्मा संजय सिंह राज प्रताप वर्मा भीम संजय वर्मा पूनम पासवान गोवर्धन भारती दीपक वर्मा घनश्याम गौतम व अन्य तमाम कार्यकर्ता ग्राम वासी उपस्थित रहे ।

गौरा विधानसभा में 188 लाख रुपये की लागत से बनेगा संपर्क मार्ग, विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने कराया शुभारंभ
गोंडा: मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने जा रहे सपा नेता संजय विद्यार्थी हाउस अरेस्ट, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
गौरा विधानसभा में विकास को मिली नई गति, 10 करोड़ की 38 परियोजनाओं का लोकार्पण
ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने के निर्णय पर बभनजोत में हुआ भव्य स्वागत समारोह
छपिया में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को वितरित किए गए स्मार्ट फोन 
