खोड़ारे,02 अभियुक्तों को किया गया जिलाबदर, जनपद की सीमा से हुए बाहर
पुलिस अधीक्षक गोंडा का अपराधियों के खिलाफ अभियान निरंतर जारी,
02 अभियुक्तों को किया गया जिलाबदर, जनपद की सीमा से हुए बाह
खोडा़रे गोंडा
पुलिस अधीक्षक गोंडा संतोष कुमार मिश्रा ने अशांति फैलाने वाले असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर इनके विरुद्ध व्यापक स्तर पर अभियान चलाकर कड़ी कार्यवाही करने के सभी प्रभारी निरीक्षकों/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे। इसी निर्देश के क्रम में थाना खोड़ारे पुलिस ने ऐसे ही 02 असामाजिक तत्वों को गुंडा अधिनियम के अंतर्गत जिला बदर घोषित कराकर जिले की सीमा से बाहर किया है। थाना खोड़ारे पुलिस ने 01. हबीबुर्रहमान उर्फ हबीब पुत्र अब्दुल करीम, 02. वकील अहमद पुत्र सादुल्ला नि0गण ग्राम सुकरौली थाना खोड़ारे जनपद गोंडा के विरुद्ध जिलाबदर की कार्यवाही कराकर उसकी डुग डुगी पिटवाकर व मुनादी कराते हुए जनपद की सीमा से बाहर कर दिया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में समस्त थानों द्वारा ऐसे अन्य असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर इनके विरुद्ध गुंडा एक्ट की कार्यवाही करते हुए जिलाबदर कराने की प्रक्रिया निरंतर जारी है। इस कार्यवाही से जिले के अपराधियों में खौफ का माहौल बना हुआ है।

बभनजोत,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करके संविधान की शपथ दिलाई
अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर गौरा विधानसभा क्षेत्र में हुए धार्मिक आयोजन, मुख्यमंत्री बनने की कामना
बभनजोत ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व भाजपा नेता नीरज पटेल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
बढ़ती महंगाई के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, रईस अहमद के नेतृत्व में निकाली गई पदयात्रा
गोंडा: बभनजोत ब्लॉक के त्रि-दिवसीय जन कल्याण मेले का समाधान और सम्मान के साथ समापन, 70 से अधिक आयुष्मान कार्ड बने 