निर्वाचन की सभी तैयारियां समय से पहले सुनिश्चित कर ले जाएं जिला निर्वाचन अधिकारी
निर्वाचन की सभी तैयारियां समय से पहले सुनिश्चित कर ले जाएं जिला निर्वाचन अधिकारी
गोंडा उत्तर प्रदेश।
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी मार्कंडेय शाही की अध्यक्षता में आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन –2022 को सकुशल, सुचारु रुप से, समयानुसार, शांतिपूर्ण ,निर्भीक तथा निष्पक्ष रुप से संपादित कराने हेतु सभी स्तर की तैयारियां की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई, जिसमें उन्होंने निर्धारित कार्यों से संबंधित प्रभारी अधिकारियों से टाइमलाइन सहित कार्ययोजना प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा है कि सभी तैयारियां समय से पहले सुनिश्चित कर ली जाएं और संबंधित अधिकारी कार्ययोजना व रूटचार्ट के साथ आगामी (सोमवार) दिनांक 22 नवंबर 2021 को पूर्वाहन 11:00 बजे आयोजित बैठक में अपने साथ लेकर आएं।
जिलाधिकारी ने कार्मिक व्यवस्था ,प्रशिक्षण , इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन, वीवीपैट की व्यवस्था, मतपत्र व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, टेंट, फर्नीचर, बैरी केटिंग ,साउंड एवं प्रकाश आदि की व्यवस्था ,निर्वाचन कंट्रोल की व्यवस्था, दूरसंचार व्यवस्था ,डिस्ट्रिक्ट इलेक्शन मैनेजमेंट प्लान ,दिव्यांग मतदाता का नाम मतदाता सूची में सम्मिलित करने, मतदेय स्थलों पर छाया, पानी ,शौचालय ,बिजली, रैंप, फर्नीचर, टेलीफोन तथा कोविड प्रबंधन आदि व्यवस्थाओं के संबंध में गहन विचार- विमर्श करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने सभी उपजिलाधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि वे आगामी तक सोमवार सभी मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर रूट चार्ट प्रस्तुत करें।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी शशांक त्रिपाठी, मुख्य राजस्व अधिकारी जयनाथ यादव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी आर एस केसरी,जिला विकास अधिकारी दिनकर विद्यार्थी तथा समस्त उप जिलाधिकारी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

छपिया (गोंडा): अंबेडकर जयंती पर भव्य कार्यक्रम, हजारों की भीड़ उमड़ी
अवैध बालू खनन रोकने पहुंचे लेखपाल से मारपीट, मोबाइल तोड़ा, 6 के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Gonda news: देर रात मुठभेड़ में दो शातिर पशु चोर गिरफ्तार, एक घायल
गौरा में संपर्क मार्ग का विधायक प्रभात वर्मा ने किया भव्य शिलान्यास, क्षेत्रीय विकास को मिलेगी गत
गोंडा मदरसा फैजुल उलूम में विदाई समारोह:टॉपर्स को पुरस्कार व अंक पत्र देकर सम्मानित किया गया 