जिलाधिकारी/पुलिस अधीक्षक गोंडा ने थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना करनैलगंज में की जनसुनवाई,
प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण करने के दिए निर्देश
गोंडा। थाना समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी श्री मारकण्डेय शाही व पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने थाना करनैलगंज में जनसुनवाई की। जनसुनवाई के दौरान कुल 31 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिनमें से 07 प्रार्थना पत्रो का मौके पर ही निस्तारण कराया गया शेष 24 प्रकरणों मे राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर मामले के निस्तारण हेतु मौके पर रवाना किया गया। जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना कार्यालय के रजिस्टरों को चेकिंग की जिसमें रिकार्डो को अद्यतन करने, शिकायती प्रार्थना पत्रो का सम्बन्धित रजिस्टर में अंकन करने, फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उनका तत्काल निस्तारण करने का निर्देश दिया साथ ही उप निरीक्षकों के साथ मीटिंग कर IGRS/जनशिकायती प्रार्थना पत्रों का आवेदक की संतुष्टि को प्राथमिकता देते हुए समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिये।

गोंडा दिवंगत पत्रकार सुलेमान के परिवार को मिली आर्थिक सहायता, डीएम ने सौंपा 20 हजार का चेक
खोड़ारे थाने के नवागत थाना प्रभारी ज्ञान सिंह ने संभाला कमान
बभनजोत,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करके संविधान की शपथ दिलाई
अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर गौरा विधानसभा क्षेत्र में हुए धार्मिक आयोजन, मुख्यमंत्री बनने की कामना
बभनजोत ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व भाजपा नेता नीरज पटेल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया 