गोंडा,जानलेवा हमला करने के 02 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त 01 अदद अवैध तमंचा बरामद
जानलेवा हमला करने के 02 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त 01 अदद अवैध तमंचा बरामद
गोंडा उत्तर प्रदेश।
पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना कौड़िया पुलिस ने जानलेवा हमला करने के वांछित अभियुक्तों-01. रामेश्वर प्रसाद, 02. गुलाब चन्द्र को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर मय 01 अदद खोखा कारतूस बरामद किया गया। उक्त अभियुक्तों ने दिनांक 10.11.2021 को जमीनी विवाद के चलते वादी राघवराम पुत्र राजिन्द्र प्रसाद नि0 ग्राम बौनापुर थाना कौड़िया जनपद गोण्डा व उसके परिजनों को गाली-गुप्ता देते हुए मारा-पीटा था तथा रामेश्वर प्रसाद ने जान से मारने की नियत से तमंचे से फायर कर दिया था। अभियुक्तों को वास्ते रिमांड माननीय न्यायालय रवाना किया गया।गिरफ्तार अभियुक्तगण-01. रामेश्वर प्रसाद उर्फ नंगू पुत्र दुर्गा प्रसाद नि0 ग्राम बौनापुर थाना कौड़िया जनपद गोण्डा।02. गुलाब चन्द्र उर्फ नान्ह शुक्ल पुत्र दुर्गा प्रसाद नि0 ग्राम बौनापुर थाना कौड़िया जनपद गोण्डा।पंजीकृत अभियोग-01. मु0अ0सं0-226/21, धारा 323,504,506,327,307,352,34 भादवि व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कौड़िया जनपद गोण्डा।बरामदगी-01. 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर मय 01 अदद खोखा कारतूस।गिरफ्तार कर्ता टीम-उ0नि0 सुरेश कुमार साहनी मय टीम।

अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर गौरा विधानसभा क्षेत्र में हुए धार्मिक आयोजन, मुख्यमंत्री बनने की कामना
बभनजोत ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व भाजपा नेता नीरज पटेल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
बढ़ती महंगाई के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, रईस अहमद के नेतृत्व में निकाली गई पदयात्रा
गोंडा: बभनजोत ब्लॉक के त्रि-दिवसीय जन कल्याण मेले का समाधान और सम्मान के साथ समापन, 70 से अधिक आयुष्मान कार्ड बने
बभनजोत में त्रिदिवसीय जनकल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ, विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का किया आह्वान 