खोड़ारे थाने के नवागत थाना प्रभारी ज्ञान सिंह ने संभाला कमान
गोंडा। जिले के खोड़ारे थाना की नवागत थाना प्रभारी ज्ञान सिंह ने थाने का कार्यभार संभाल लिया है। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने क्षेत्र की कानून-व्यवस्था को लेकर अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कीं।
रविवार को मीडिया से बातचीत के दौरान थाना प्रभारी ज्ञान सिंह ने कहा कि कानून-व्यवस्था को मजबूत करना और पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाना उनकी मुख्य प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि थाने पर आने वाले फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना जाएगा और नियमानुसार उनका त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा।
नवागत थाना प्रभारी ने क्षेत्र में अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने, पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा शांति एवं सुरक्षा का माहौल बनाए रखने पर भी जोर दिया। उन्होंने क्षेत्रवासियों से पुलिस का सहयोग करने और किसी भी समस्या की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की।
ज्ञान सिंह के कार्यभार संभालने के बाद क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर लोगों को बेहतर पुलिसिंग की उम्मीद है।

गोंडा दिवंगत पत्रकार सुलेमान के परिवार को मिली आर्थिक सहायता, डीएम ने सौंपा 20 हजार का चेक
खोड़ारे थाने के नवागत थाना प्रभारी ज्ञान सिंह ने संभाला कमान
बभनजोत,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करके संविधान की शपथ दिलाई
अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर गौरा विधानसभा क्षेत्र में हुए धार्मिक आयोजन, मुख्यमंत्री बनने की कामना
बभनजोत ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व भाजपा नेता नीरज पटेल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया 