बभनजोत,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करके संविधान की शपथ दिलाई
संविधान के आदर्शों पर चलेगा ब्लॉक बभनजोत क्षेत्र” – ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नीरज पटेल
गोंडा जिले के ब्लॉक बभनजोत में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नीरज पटेल ने मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण किया और उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, ग्राम प्रधानों एवं क्षेत्रवासियों को संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई।
ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान और वंदे मातरम गीत गाया गया l राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत के बाद अशोक शिलापट पर पुष्प अर्पित कर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि दी गई।
ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नीरज पटेल ने कहा कि “संविधान ही हमारे लोकतंत्र की आत्मा है। बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी द्वारा दिए गए संविधान के मूल्यों – न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व को हमें अपने जीवन में उतारना होगा।”
उन्होंने “विकसित भारत 2047” और “हर घर तिरंगा” अभियान का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही हमारी प्राथमिकता है। स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा सड़क के क्षेत्र में ब्लॉक में निरंतर काम किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम में बीडीओ लक्ष्मण प्रसाद , इंदल प्रसाद, देवनारायण वर्मा, वीरेंद्र कुमार वर्मा, मेराज अहमद , राकेश कुमार , सचिव, ग्राम प्रधान, शिक्षक ब्लॉक कर्मी और बड़ी संख्या में बाजार के लोग मौजूद रही। अंत में सभी को मिठाई और समोसा वितरित किया गया।

बभनजोत,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करके संविधान की शपथ दिलाई
अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर गौरा विधानसभा क्षेत्र में हुए धार्मिक आयोजन, मुख्यमंत्री बनने की कामना
बभनजोत ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व भाजपा नेता नीरज पटेल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
बढ़ती महंगाई के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, रईस अहमद के नेतृत्व में निकाली गई पदयात्रा
गोंडा: बभनजोत ब्लॉक के त्रि-दिवसीय जन कल्याण मेले का समाधान और सम्मान के साथ समापन, 70 से अधिक आयुष्मान कार्ड बने 