गोंडा: बभनजोत ब्लॉक के त्रि-दिवसीय जन कल्याण मेले का समाधान और सम्मान के साथ समापन, 70 से अधिक आयुष्मान कार्ड बने

गोंडा। जिले के बभनजोत ब्लॉक में आयोजित त्रि-दिवसीय जन कल्याण मेले का मंगलवार को समाधान और सम्मान के साथ समापन हो गया। तीन दिनों तक चले इस मेले में ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी और लाभ उपलब्ध कराया गया। साथ ही आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में सैकड़ों मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा 70 से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाए गए।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि बभनजोत ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नीरज पटेल ने केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में गरीब कल्याण, किसान सम्मान निधि, आयुष्मान भारत सहित अनेक योजनाओं के माध्यम से आम लोगों के जीवन स्तर में सुधार हुआ है। उन्होंने क्षेत्र और ब्लॉक में कराए गए विकास कार्यों की भी जानकारी दी।

कार्यक्रम के अंत में दर्जनभर किसानों को हरी खाद और धान के बीज का निःशुल्क वितरण किया गया। मेले के दौरान सरकारी योजनाओं से पात्र लाभार्थियों को जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया।

इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी ओम प्रकाश सिंह, सीडीपीओ दुर्गेश गुप्ता, एसडीआई रियाज अहमद, समाज कल्याण विभाग की सौम्या पांडे, एडीओ एजी अरविंद कुमार शुक्ला, भाजपा जिला महामंत्री प्रमोद आर्य ‘चंचल’, भाजपा मंडल अध्यक्ष अरुण प्रकाश शुक्ला, पूर्व मंडल अध्यक्ष शोहरत वर्मा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

error: Content is protected !!