बभनजोत में त्रिदिवसीय जनकल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ, विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का किया आह्वान
भारत सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में “सेवा, सुशासन एवं संकल्प” कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार को विधानसभा गौरा के विकास खंड बभनजोत में त्रिदिवसीय जनकल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य केंद्र एवं राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश ने सेवा, सुशासन और विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। सरकार द्वारा गरीबों, किसानों, युवाओं, महिलाओं एवं वंचित वर्गों के उत्थान के लिए संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ करोड़ों लोगों तक पहुंचा है।

उन्होंने कहा कि सरकार का संकल्प है कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। जनकल्याण शिविरों के माध्यम से लोगों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ उन्हें तत्काल लाभान्वित करने का कार्य भी किया जा रहा है। विधायक ने अधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
उन्होंने विकसित भारत के निर्माण के लिए “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” की भावना को आगे बढ़ाने पर जोर देते हुए नागरिकों से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख नीरज पटेल, खंड विकास अधिकारी बभनजोत, मंडल अध्यक्ष अरुण प्रकाश शुक्ला, मधुप सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष शोहरत प्रसाद वर्मा सहित क्षेत्र के सम्मानित प्रधानगण तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

बभनजोत में त्रिदिवसीय जनकल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ, विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का किया आह्वान
महंगाई के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, गैस सिलेंडर सिर पर रखकर किया विरोध, नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
गौरा विधानसभा में 188 लाख रुपये की लागत से बनेगा संपर्क मार्ग, विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने कराया शुभारंभ
गोंडा: मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने जा रहे सपा नेता संजय विद्यार्थी हाउस अरेस्ट, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
गौरा विधानसभा में विकास को मिली नई गति, 10 करोड़ की 38 परियोजनाओं का लोकार्पण 