मसकनवा में महाराणा प्रताप जयंती समारोह आयोजित, विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने अर्पित की पुष्पांजलि
गोंडा जनपद के मसकनवा स्थित मिलन मैरिज लॉन में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की 486वीं जयंती के पावन अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक प्रभात कुमार वर्मा शामिल हुए। उन्होंने महाराणा प्रताप जी के चित्र पर श्रद्धापूर्वक पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

इस अवसर पर विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने कहा कि महाराणा प्रताप जी साहस, त्याग, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति के अद्वितीय प्रतीक थे। उनका संपूर्ण जीवन मातृभूमि की रक्षा और राष्ट्रहित के लिए समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप का संघर्ष, अदम्य शौर्य और अटूट स्वाभिमान आज भी युवाओं एवं समाज को राष्ट्रसेवा और समाजहित में कार्य करने की प्रेरणा देता है।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने महाराणा प्रताप जी के वीरता और पराक्रम को याद करते हुए उन्हें राष्ट्रगौरव का प्रतीक बताया। समारोह के दौरान वक्ताओं ने उनके जीवन से प्रेरणा लेकर समाज और देश के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर गौरा विधानसभा क्षेत्र में हुए धार्मिक आयोजन, मुख्यमंत्री बनने की कामना
बभनजोत ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व भाजपा नेता नीरज पटेल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
बढ़ती महंगाई के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, रईस अहमद के नेतृत्व में निकाली गई पदयात्रा
गोंडा: बभनजोत ब्लॉक के त्रि-दिवसीय जन कल्याण मेले का समाधान और सम्मान के साथ समापन, 70 से अधिक आयुष्मान कार्ड बने
बभनजोत में त्रिदिवसीय जनकल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ, विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का किया आह्वान 