छपिया (गोंडा): अंबेडकर जयंती पर भव्य कार्यक्रम, हजारों की भीड़ उमड़ी
गोंडा जनपद के छपिया क्षेत्र अंतर्गत भोपतपुर बाजार स्थित वलीउद्दीन इंटर कॉलेज में शुक्रवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन गौरा विधायक प्रभात वर्मा के नेतृत्व में किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी और पूरा परिसर बाबा साहेब के जयघोष से गूंज उठा।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिला अध्यक्ष अयोध्या महानगर अभिषेक मिश्रा उपस्थित रहे। इस अवसर पर वक्ताओं ने डॉ. अंबेडकर के जीवन, उनके संघर्ष और भारतीय संविधान निर्माण में उनके ऐतिहासिक योगदान को याद करते हुए सामाजिक समरसता का संदेश दिया।
विधायक प्रभात वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. अंबेडकर भारतीय लोकतंत्र की आत्मा हैं।

उन्होंने समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व के सिद्धांतों पर आधारित समाज की परिकल्पना की, जिसे संविधान के रूप में साकार किया गया। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब द्वारा दिलाए गए अधिकार आज करोड़ों लोगों की ताकत बने हुए हैं और सरकार उनके आदर्शों पर चलते हुए क्षेत्र में विकास कार्यों को गति दे रही है। शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पेयजल और सड़क जैसे बुनियादी क्षेत्रों में व्यापक सुधार किए गए हैं।
मुख्य अतिथि अभिषेक मिश्रा ने कहा कि बाबा साहेब का जीवन संघर्ष, संकल्प और सामाजिक परिवर्तन का प्रतीक है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक दल समाज को विभाजित करने की राजनीति करते हैं, जबकि भारतीय जनता पार्टी उनके सपनों को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही उन्होंने बताया कि बाबा साहेब से जुड़े स्थलों को विकसित कर उन्हें तीर्थ के रूप में स्थापित किया जा रहा है।
कार्यक्रम में प्रशांत पटेल, राकेश भारती, अनिल कुमार पासवान, जितेंद्र नाथ पांडे, सांसद प्रतिनिधि कमलेश पांडे सहित अनेक जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इसके अलावा बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं की भागीदारी ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख, मंडल अध्यक्षों, जिला पदाधिकारियों और विभिन्न ग्राम प्रधानों सहित क्षेत्र के कई प्रमुख लोगों की उपस्थिति रही, जिन्होंने बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

छपिया (गोंडा): अंबेडकर जयंती पर भव्य कार्यक्रम, हजारों की भीड़ उमड़ी
अवैध बालू खनन रोकने पहुंचे लेखपाल से मारपीट, मोबाइल तोड़ा, 6 के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Gonda news: देर रात मुठभेड़ में दो शातिर पशु चोर गिरफ्तार, एक घायल
गौरा में संपर्क मार्ग का विधायक प्रभात वर्मा ने किया भव्य शिलान्यास, क्षेत्रीय विकास को मिलेगी गत
गोंडा मदरसा फैजुल उलूम में विदाई समारोह:टॉपर्स को पुरस्कार व अंक पत्र देकर सम्मानित किया गया 