रईस अहमद उर्फ बब्बू प्रधान बने सपा के प्रदेश सचिव, सपा ने उत्तर प्रदेश राज्य कार्यकारिणी में परदेश सचिव पद पर किया नामित
गोंडा जिले के बभनजोत निवासी रईस अहमद उर्फ बब्बू को समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश की राज्य कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है। उन्हें समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वीकृति से प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने नामित किया। श्री अहमद इससे पहले समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर कार्यरत थे।पार्टी ने उनकी मेहनत और लगन को देखते हुए यह नई जिम्मेदारी सौंपी है। रईस अहमद लगातार समाजवादी पार्टी के कार्यों और नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करते रहे हैं। उन्होंने पूरे विधानसभा क्षेत्र में जगह-जगह नुक्कड़ सभाएं आयोजित कीं और लोगों के सुख-दुख में शामिल होते रहे।राज्य कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव नामित होने पर श्री अहमद ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल का आभार व्यक्त किया।उनकी नियुक्ति पर गोंडा जिला अध्यक्ष समाजवादी पार्टी अरशद हुसैन, पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह, पूर्व विधायक बैजनाथ दुबे, पूर्व विधायिका नंदिता शुक्ला, पूर्व प्रत्याशी गोंडा सदर सूरज सिंह, पूर्व प्रत्याशी रमेश गौतम, मसूद आलम खान, सरफराज हुसैन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष युवजन सभा, डॉक्टर सैयद राशिद इकबाल चेयरमैन प्रतिनिधि, मतीन सिद्दीकी, विनोद श्रीवास्तव, अंजू वर्मा, सुशीला गौतम, अशोक यादव, मोहन यादव, विजय यादव, महेश यादव, राहुल यादव, अजय गौतम, विजय पासवान, लाल जी गौतम, अफजल खान, दिलीप वर्मा, सरवन वर्मा, महेश वर्मा, अभिषेक सोनी, शाहिद हाशमी, फरीद अहमद, मकबूल अंसारी, संतोष यादव, मुलायम यादव, किशन लाल पासवान, जितेंद्र यादव, गुरबख्श राजभर, विजय मिश्रा, बसंत यादव, रामजीत निडर, अनिरुद्ध मिश्रा, अरविंद यादव, रामकुमार पासवान, सिराज अहमद, प्रतिभा यादव, बुनने प्रधान, इरशाद खान, नरेंद्र यादव, राजकुमार यादव, राजेश गौतम, अमर कश्यप सहित जिले के तमाम नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बधाई दी और हर्ष व्यक्त किया।

गौरा विधानसभा में विकास को मिली नई गति, 10 करोड़ की 38 परियोजनाओं का लोकार्पण
ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने के निर्णय पर बभनजोत में हुआ भव्य स्वागत समारोह
छपिया में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को वितरित किए गए स्मार्ट फोन
गोंडा: जन समस्याओं को लेकर सपा नेताओं ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन
मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक, साइबर अपराध से बचाव की दी जानकारी 