आर पी एस पब्लिक स्कुल मे वार्षिक उत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का हुआ आयोजन
बभनजोत ,गोण्डा। आर पी एस पब्लिक स्कुल एवं आर पी एस गर्ल्स इंटर कालेज गौरा चौकी बाजार मे मुख्य अतिथि पूर्व विधायक राम प्रताप सिंह के उपस्थिति मे भव्य शुभारम्भ एवं विद्यालय के वार्षिक उत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का हुवा आयोजन। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि द्वारा माता सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वल कर कार्यक्रम का सुभारम्भ किया। अपने सम्बोधन मे मुख्य अतिथि द्वारा बच्चो द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम को देखकर उनके द्वारा प्रस्तुत अदभुत कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा की कार्यक्रम को देखकर लगता हैँ कि बच्चो के अंदर बहुत अच्छी प्रतिभा हैँ और विद्यालय के शिक्षकों द्वारा बच्चो को बहुत ही बढ़िया ढंग से शिक्षा प्रदान किया गया हैँ और इस विद्यालय मे शिक्षा के साथ साथ अच्छी संस्कृति भी बच्चो को सिखाया जाता हैँ जो आज इस कार्यक्रम के माध्यम से देखने को मिल रहा हैँ। आगे उन्होंने बच्चो को मन लगाकर शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम मे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सपा डॉक्टर अब्दुस्सलाम, सहित अन्य वक्ताओ ने शिक्षा पर प्रकाश डालते हुए बच्चो के सुन्दर कार्यक्रम की सराहना किया।

परीक्षा मे अच्छे अंक प्राप्त मेधावी छात्रों एवं छात्राओं को मुख्य अतिथि एवं गणमान्य व्यक्तियों द्वारा मेडल प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया।विद्यालय के प्रधानाचार्य ने आये हुए गणमान्य व्यक्तियों का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर स्वर्गीय दशरथ सिंह स्मारक महा विद्यालय निपनिया के प्रशासक रमेश कुमार जायसवाल, बादशाह प्रधान प्रतिनिधि भोला यादव,अजीज नेता, राजेश सिंह, पंकज पाण्डेय, बब्बू सिंह सहित अधिकांस गणमान्य व्यक्तियों सहित विद्यालय के प्रधानाचार्य मुस्ताक अहमद सहित समस्त स्टॉफ सहित बच्चे और परिजन मौजूद रहे।

बभनजोत,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करके संविधान की शपथ दिलाई
अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर गौरा विधानसभा क्षेत्र में हुए धार्मिक आयोजन, मुख्यमंत्री बनने की कामना
बभनजोत ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व भाजपा नेता नीरज पटेल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
बढ़ती महंगाई के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, रईस अहमद के नेतृत्व में निकाली गई पदयात्रा
गोंडा: बभनजोत ब्लॉक के त्रि-दिवसीय जन कल्याण मेले का समाधान और सम्मान के साथ समापन, 70 से अधिक आयुष्मान कार्ड बने 