कृषि मेले में विधायक ने किसानों को ट्रैक्टर समेत कृषि उपकरण किया वितरण
बभनजोत गोंडा। बुधवार को विकास खंड बभनजोत मुख्यालय परिसर में आयोजित ब्लॉक स्तरीय कृषि मेला/गोष्ठी कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि गौरा विधायक प्रभात कुमार वर्मा सम्मिलित होकर गोष्ठी का शुभारंभ किया एवं योजना के पात्र लाभार्थियों को ट्रैक्टर तथा अन्य कृषि उपकरण यंत्र वितरित किया एवं लगे स्टालों का अवलोकन किया। तथा उपस्थित किसान भाइयों से उन्नत खेती तथा सरकार द्वारा किसान हितों में चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं एवं केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट में किसानों में मिले लाभ जैसे विभिन्न विषयों पर वृहद् चर्चा की।

इस अवसर पर उपकृषि निदेशक गोंडा श्री प्रेम कुमार ठाकुर जी, खंड विकास अधिकारी श्री ओम प्रकाश यादव जी, कृषि वैज्ञानिक मनकापुर डा० राम लखन यादव जी, पशु चिकित्सक अधिकारी डा० जगदीश प्रसाद जी, उपसभापति गन्ना विकास समिति गौरा चौकी श्री दशरथ वर्मा जी, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री सोहरत प्रसाद वर्मा जी सहित सम्मानित किसान भाई उपस्थित रहे

बभनजोत,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करके संविधान की शपथ दिलाई
अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर गौरा विधानसभा क्षेत्र में हुए धार्मिक आयोजन, मुख्यमंत्री बनने की कामना
बभनजोत ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व भाजपा नेता नीरज पटेल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
बढ़ती महंगाई के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, रईस अहमद के नेतृत्व में निकाली गई पदयात्रा
गोंडा: बभनजोत ब्लॉक के त्रि-दिवसीय जन कल्याण मेले का समाधान और सम्मान के साथ समापन, 70 से अधिक आयुष्मान कार्ड बने 