पुण्यतिथि पर हुआ मूर्ति का अनावरण, गरीबों में बांटे गए हजारों कंबल
अकबर अली, बभनजोत,गोंडा। शनिवार को स्वर्गीय बाबू सत्यदेव सिंह उर्फ बूढ़े भैया के पहली पुण्यतिथि पर केशव नगर ग्रांट के अजय नगर चौराहे पर मूर्ति का अनावरण उनके बेटे अजय सिंह, दिग विजय सिंह मास्टर द्वारा किया गया। अनावरण के बाद दोनों भाइयों द्वारा एक हजार गरीब लोगों को कंबल वितरण किया गया। मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में क्षेत्र के करीब दो हजार लोग उपस्थित होकर स्वर्गीय सत्यदेव बाबू के मुर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित की गयी। अजय सिंह ने बताया कि मेरे स्वर्गीय पिता सत्यदेव सिंह तीन बार केशव नगर ग्रांट के प्रधान रहे। व्यक्तित्व के धनी व्यक्ति थे।

गरीबों निराश्रित लोगों की लड़ाई जीवन भर लड़ते रहे जाति पाति से उठकर समाज में अपनी एक अलग छवि बनाई थी। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य मनोज तिवारी, प्रधान संघ अध्यक्ष राहुल शुक्ला, पूर्व जिप सदस्य बिंदेश्वर प्रताप सिंह छोटे राजा, चिंटू खान, अकबर बादशाह, विक्की सिंह, गोल्डन सिंह, नन्हे राजभर, जोखन राजभर, कृष्णकांत मिश्रा सहित इलाके के हजारो की संख्या में लोग मौजूद रहे।

गोंडा दिवंगत पत्रकार सुलेमान के परिवार को मिली आर्थिक सहायता, डीएम ने सौंपा 20 हजार का चेक
खोड़ारे थाने के नवागत थाना प्रभारी ज्ञान सिंह ने संभाला कमान
बभनजोत,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करके संविधान की शपथ दिलाई
अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर गौरा विधानसभा क्षेत्र में हुए धार्मिक आयोजन, मुख्यमंत्री बनने की कामना
बभनजोत ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व भाजपा नेता नीरज पटेल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया 