गोविंद प्रसाद शुक्ला इंटर कॉलेज में वार्षिक उत्सव का हुआ आयोजन, दिया गया प्रशस्ति पत्र

अकबर अली,बभनजोत गोंडा। गोविन्द प्रसाद शुक्ला इंटर कालेज गौरा चौकी विद्यालय प्रांगण में प्रबंधक राहुल शुक्ला द्वारा विद्यालय के छात्र /छात्राओं का वार्षिक उत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख़ातिथि पूर्व विधायक राम प्रताप सिंह ने पहुंच कर दीप प्रज्वलित कर माता सरस्वती के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया तथा विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा स्वागत गीत, सरस्वती बंदना सहित अन्य प्रकार के मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया तथा परीक्षा मे उत्तम अंक प्रदान करने वाले छात्र छत्राओ को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और प्रबंधक द्वारा मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियो समेत पत्रकारों को अंग बस्त्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि द्वारा अपने सम्बोधन में कहा कि छात्र, छात्राओं को अनुशाशित होकर खूब मन लगाकर पढ़ना चाहिए क्योंकि अनुशासन ही सफलता की कुंजी हैँ।प्रबंधक द्वारा कार्यक्रम मे पधारे हुए गणमान्य व्यक्तियो का आभार प्रकट किया।

 

इस अवसर पर विक्की मिश्रा, कृष्ण कांत मिश्रा,रंजीत शुक्ला, विजय कुमार यादव प्रधान घारीघाट, रामखेलावन वर्मा प्रधान रसूलपुर खान, मिथुन गुप्ता चांदपुर प्रधान, रईस अहमद उर्फ बब्बू प्रधान, अभिषेक तिवारी, चिंटू खान, सहित छात्र-छात्राएं व विद्यालय परिवार के सभी लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!