ट्रैक्टर ट्राली ने स्कूटी सवार को रौंदा, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक
खोड़ारे, गोंडा। गौरा चौकी सादुल्लाह नगर मार्ग स्थित भानपुर गांव के पास स्कूटी सवार चाचा भतीजे को एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने रौंद डाला। इस हादसे में चाचा की मौके पर ही मौत गयी जबकि भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल भतीजे को इलाज के लिए लखनऊ ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही इस घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
खोड़ारे थाना क्षेत्र के ग्रामसभा बनगवां निवासी संजय प्रजापति (30) अपने भतीजे विनोद कुमार (28) के साथ शुक्रवार को गौरा चौकी बाजार गया था। देर रात करीब 9 बजे दोनो स्कूटी से वापस अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में भानपुर गांव के समीप पहुंचे ही थे कि सामने से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली उसकी स्कूटी भिड़ गयी और दोनों को रौंदते हुए निकल गयी।

इस हादसे में संजय प्रजापति की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि विनोद गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना पर पहुंची खोड़ारे पुलिस ने घायल विनोद को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनजोत भेजा जहां उसकी हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार करने के बाद लखनऊ ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। मृतक के पिता छत्रपाल प्रजापति की तहरीर पर पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली चालक अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
दो मासूम बच्चों के सर से उठा पिता का साया
मृतक की पत्नी उषा प्रजापति का रो-रो कर बुरा हाल है। बेटा आयांश प्रजापति (2) बेटी अनन्या प्रजापति (3) सर से उठा पिता का साया
ट्रैक्टर की दोनों हेडलाइट नहीं थी चालू
वहीं स्थानीय लोगों के मुताबिक सादुल्लाह नगर के तरफ से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली का एक ही हेड लाइट चालू था अगर दोनों हेड लाइट चालू होता तो शायद यह घटना घटित नहीं होता।
थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया गया है मृतक के पिता की तहरीर पर ट्रैक्टर ट्राली चालक अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

छपिया (गोंडा): अंबेडकर जयंती पर भव्य कार्यक्रम, हजारों की भीड़ उमड़ी
अवैध बालू खनन रोकने पहुंचे लेखपाल से मारपीट, मोबाइल तोड़ा, 6 के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Gonda news: देर रात मुठभेड़ में दो शातिर पशु चोर गिरफ्तार, एक घायल
गौरा में संपर्क मार्ग का विधायक प्रभात वर्मा ने किया भव्य शिलान्यास, क्षेत्रीय विकास को मिलेगी गत
गोंडा मदरसा फैजुल उलूम में विदाई समारोह:टॉपर्स को पुरस्कार व अंक पत्र देकर सम्मानित किया गया 