मासूम बच्ची की मौत के मामले में आधा दर्जन से पुलिस कर रही पूछताछ
खोड़ारे गोंडा। घर के बाहर खेल रही 22 माह की मासूम बच्ची पल्लवी के अपहरण के बाद तीसरे दिन गांव के बगल गाने के खेत में उसका शव मिला था। मासूम की मौत के कारणों को लेकर पुलिस उलझ गई है परिजनों ने मासूम की हत्या की आशंका जताई है वही इस गुत्थी को सुलझाने के लिए पुलिस संदिग्धों से पूछताछ में जुटी है। एसपी अंकित मित्तल ने भी गुरुवार केशवनगर ग्रन्ट पहुंच कर पीड़ित परिजनो से मुलाकात किया तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया। मालूम हो केशवनगर ग्रन्ट निवासी संजय ने सोलह अक्टूबर पुलिस को दिए तहरीर मे अपने 22 माह मासूम बच्ची पल्लवी के घर पर खेलते समय अचानक गायब होने की जानकारी दी गयी थी। जिस पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर जांच में जुटी हुई थी। अपहरण के करीब पचपन घंटे बाद ही बुधवार को गांव के बगल एक गन्ने के खेत के पास शव पडा मिला।
एसपी अंकित मित्तल ने किया घटनास्थल का मौका मुआयना 
घटना की जानकारी के लिए एसपी अंकित ने मौके की जांच कर परिजनो को न्याय का भरोसा दिलाया। पुलिस ने अब तक आधा दर्जन लोगों को उठाकर पूछताछ की है। मासूम की मौत की वजह तलाशने के लिए सीओ मनकापुर नवीना शुक्ला के निर्देश पर डॉग स्क्वाड सर्विलांस फॉरेंसिक टीम लगाई गई थी फिलहाल पुलिस अभी तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। सीओ नवीना शुक्ला ने बताया कि पुलिस टीम के साथ जानकारी जुटाना में लगी हैं। जल्द ही घटना का खुलासा कर लिया जाएगा।

बभनजोत,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करके संविधान की शपथ दिलाई
अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर गौरा विधानसभा क्षेत्र में हुए धार्मिक आयोजन, मुख्यमंत्री बनने की कामना
बभनजोत ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व भाजपा नेता नीरज पटेल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
बढ़ती महंगाई के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, रईस अहमद के नेतृत्व में निकाली गई पदयात्रा
गोंडा: बभनजोत ब्लॉक के त्रि-दिवसीय जन कल्याण मेले का समाधान और सम्मान के साथ समापन, 70 से अधिक आयुष्मान कार्ड बने 