हकीकुल्लाह चौधरी कॉलेज ऑफ फार्मेसी में विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर निकाली रैली
बभनजोत गोंडा। हकीकुल्लाह चौधरी कॉलेज ऑफ फार्मेसी गोंडा मे विश्व फार्मासिस्ट दिवस उत्सव एवम मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया गया विश्व फार्मासिस्ट दिवस प्रत्येक वर्ष 25 सितंबर को मनाया जाता है, इस बार फार्मासिस्ट दिवस का थीम “फार्मेसी स्ट्रेंगथेनिंग हेल्थ सिस्टम-अंगदान महादान है। इस उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिस मे मुख्य रूप से पेपर प्रस्तुति, पोस्टर प्रस्तुति, फार्मा क्विज, रंगोली, गीत, नृत्य, वेबिनार और जागरूकता रैली रहा और अंतिम वर्ष मे उत्तीर्ण मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया

दिन की शुरुआत बच्चों ने रैली निकाल कर किया,रैली को हकीकुल्लाह चौधरी ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन के चेयरमैन मोहम्मद कमाल चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के माध्यम से समाज मे जागरूकता फैलाने का प्रयास किया गया। कॉलेज के निर्देशक डॉक्टर जावेद अख्तर ने बच्चों को फार्मेसी शपथ दिलवाया और समाज मे फार्मासिस्ट के महत्व को एवम मानव अंगदान के लिए अपने विचार सांझा किया। इसके उपरांत मेधावी विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट परीक्षा फल के लिए पुरस्कृत किया गया एवं फार्मासिस्ट दिवस के विभन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मुख्य अतिथि दिवाकर जायसवाल द्वारा सर्टिफिकेट , मोमेंटो एवम मैडल देकर पुरस्कृत किया और उन्होंने अपने संबोधन में फार्मासिस्ट के योगदान एवम विद्यार्थी जीवन के महत्व को समझाया। विभन्न प्रतियोगिताओं के विजेता निम्न है- पेपर प्रेजेंटेशन-फयाज अहमद,पोस्टर प्रेजेंटेशन-दुर्गेश वर्मा,संगीत-नजरान अख्तर,लाइव ड्राइंग-ज्योति पांडेय,फार्मा क्विज-अमन मिश्र,विशाल जायसवाल, रमेश वर्मा,संदीप वर्मा( टीम सी) विजयी रहे,रंगोली-रोशनी गौतम,खुशबू वर्मा,सुरेश प्रताप सिंह,राम प्रताप यादव विजयी रहे। इस अवसर पर हकीकुल्लाह चौधरी ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन के सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे।

छपिया (गोंडा): अंबेडकर जयंती पर भव्य कार्यक्रम, हजारों की भीड़ उमड़ी
अवैध बालू खनन रोकने पहुंचे लेखपाल से मारपीट, मोबाइल तोड़ा, 6 के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Gonda news: देर रात मुठभेड़ में दो शातिर पशु चोर गिरफ्तार, एक घायल
गौरा में संपर्क मार्ग का विधायक प्रभात वर्मा ने किया भव्य शिलान्यास, क्षेत्रीय विकास को मिलेगी गत
गोंडा मदरसा फैजुल उलूम में विदाई समारोह:टॉपर्स को पुरस्कार व अंक पत्र देकर सम्मानित किया गया 