खोड़ारे: प्रधान से गौशाला की शिकायत करना किसान को पड़ गया भारी, बीच चौराहे पर दबंग प्रधान ने किसान की करदी जमकर पिटाई, मामला पहुंचा थाने पर
खोड़ारे गोंडा। सांड की शिकायत करना किसान को पड़ा भारी, ग्राम प्रधान ने बीच चौराहे पर कर दी जमकर पिटाई किसान ने खोड़ारे थाने में की शिकायत।
बृहस्पतिवार को थाना क्षेत्र के दौलतपुर ग्रांट के माजरा लक्ष्मनपुर के रहने वाले राम धीरज ने पुलिस को दिए हुए तहरीर में आरोप लगाया है कि उनके गांव के बगल ग्राम सभा अलाउद्दीनपुर में गौशाला केंद्र बना हुआ है, अलाउद्दीन पुर के ग्राम प्रधान के कहने पर महेश नाम के एक व्यक्ति ने सांड को ले जाकर गौशाला में छोड़ दिया था इसके बाद सांड गौशाला से बाहर निकलकर पीड़ित सहित आसपास के किसानों के खेत में लगी धान की फसल को नुकसान किया जा रहा था।
धान की फसल नुकसान होने पर बुधवार की सुबह पीड़ित ग्राम प्रधान से गुलरियाहवा चौराहे पर मिलकर हो रहे नुकसान को लेकर शिकायत किया जिस पर ग्राम प्रधान नाराज होकर ग्राम प्रधान पप्पू मौर्या ने पीड़ित को गाली गलौज देते हुए लात घुसा थप्पड़ से मारने पीटने लगे जिससे पीड़ित को काफी चोट लगी है चीख पुकार पर लोगों को आता देख कर धमकी देते हुए कहा कि अगर पुलिस से शिकायत करोगे तो जान से मार दूंगा। किसान राम धीरज ने कहा कि कहा कि थाने पर प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। वही अब देखना होगा कि बेलगाम प्रधान पर खोड़ारे पुलिस क्या कुछ कार्रवाई कर रही है।

थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने कहा कि मामला संज्ञान में नहीं है, ना ही कोई प्रार्थना पत्र मिला है।

बभनजोत,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करके संविधान की शपथ दिलाई
अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर गौरा विधानसभा क्षेत्र में हुए धार्मिक आयोजन, मुख्यमंत्री बनने की कामना
बभनजोत ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व भाजपा नेता नीरज पटेल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
बढ़ती महंगाई के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, रईस अहमद के नेतृत्व में निकाली गई पदयात्रा
गोंडा: बभनजोत ब्लॉक के त्रि-दिवसीय जन कल्याण मेले का समाधान और सम्मान के साथ समापन, 70 से अधिक आयुष्मान कार्ड बने 