पति समेत पांच के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज, दो महीने पहले हुई थी शादी
खोड़ारे गोंडा। दहेज में 5 लाख रुपए नगद व बुलेट मोटरसाइकिल ना मिलने पर पति ने अपने पत्नी को घर से निकाला। विवाहिता की मां के तहरीर पर पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जैयतून निशा निवासिनी ग्राम महुली खोरी मसकनवां थाना छपिया ने खोड़ारे पुलिस को दिए हुए तहरीर में बताया है कि उसकी बेटी सहाना की शादी 8 मई 2023 को साबरपुर बनकटवा थाना खोड़ारे के रहने वाले मुकीम पुत्र सफीउल्लाह के साथ मुस्लिम रीति रिवाज के साथ हुआ था। लड़की के माता-पिता ने हैसियत के हिसाब से एक लाख रुपए नगद व एक मोटरसाइकिल अपाची व परिवार के लिए 6 जोड़ी पायल व घरेलू सामान देकर रुखसत किया था। शादी के बाद से ही दहेज के लिए पति मुकीम, सासुर शफीउल्ला,सास जरीना,देवर असलाम व ननंद गुड़िया निवासी साबपुर बनकटवा के द्वारा 5 लख नगद व एक बुलेट मोटरसाइकिल दहेज की मांग करते थे। दहेज की मांग पूरी ना होने पर मारा पीटा व जान से मारने की धमकी देते हुए घर से निकाल दिए।
थाना प्रभारी निरीक्षक विद्यासागर पांडेय ने बताया कि विवाहित महिला के माता के तहरीर के आधार पर दहेज उत्पीड़न वह मारने पीटने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

बभनजोत,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करके संविधान की शपथ दिलाई
अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर गौरा विधानसभा क्षेत्र में हुए धार्मिक आयोजन, मुख्यमंत्री बनने की कामना
बभनजोत ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व भाजपा नेता नीरज पटेल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
बढ़ती महंगाई के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, रईस अहमद के नेतृत्व में निकाली गई पदयात्रा
गोंडा: बभनजोत ब्लॉक के त्रि-दिवसीय जन कल्याण मेले का समाधान और सम्मान के साथ समापन, 70 से अधिक आयुष्मान कार्ड बने 