आतंकियों से कनेक्शन में गोंडा के सद्दाम को एटीएस ने उठाया, बड़ी साजिश की जताई आशंका
एपीटी न्यूज़ लाइव। विभिन्न आतंकी संगठनों से सांठ गांठ करने तथा बड़े आतंकियों के संपर्क में रहने व देश में आतंकी गतिविधियों को संचालित करने वाले एक आरोपी को गोंडा से गिरफ्तार किया गया है।
एटीएस के सूत्रों ने बताया कि सूचना मिली कि एक संदिग्ध व्यक्ति जिसका नाम सद्दाम शेख पुत्र मुंशी मियां है। वह एनटीसी नामक एक कम्पनी, ढाबसपेट, बंगलुरु, कर्नाटक में चालक का काम करता है। वह आतंकी संगठनों से जुड़ा है और देश-विरोधी मंसूबे बनाकर कोई बड़ी को अंजाम देने वाला है। एटीएस ने पूरे मामले की छानबीन की और पता चला कि गोंडा के कोतवाली देहात के कटहाघाट रोड पर स्थित रेशम फार्म के निकट पठानपुरवा गांव का संदिग्ध सद्दाम शेख पुत्र मुंशी विभिन्न आतंकी गतिविधियों में शामिल है। इसकी पुष्टि सोशल मीडिया मॉनिटरिंग, भौतिक व इलेक्ट्रॉनिक सर्विलान्स से हुई।
सद्दाम शेख सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है और आतंकी संगठनों के समर्थन में रेडिकल पोस्ट करता रहता है। एटीएस की टीम ने सद्दाम को नोटिस देकर पूछताछ के लिए एटीएस मुख्यालय बुलाया गया। सद्दाम से उसके द्वारा किए गए पोस्ट और ऑनलाइन एक्टिविटी के बारे में साक्ष्य के आधार पर प्रारम्भिक पूछताछ की गयी तो सद्दाम ने स्वयं अपराध स्वीकार किया। उसने बताया कि वह अल कायदा, अंसार गजवातुल हिन्द और हिजबुल के आतंकी बुरहान वानी से बहुत प्रभावित है।
सद्दाम ने यह भी बताया कि ओसामा बिन लादेन, जाकिर मूसा, रियाज नायकू, नावेद जट, समीर टाइगर जैसे आतंकी उसके आइडियल हैं और इसके फोन में इन आतंकियों से संबन्धित फोटो / वीडियो भी बरामद हुए हैं। वह एक हद बनना चाहता है। वह इन वीडियोज़ को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे फेसबुक, इन्स्टाग्राम, आईएमओ आदि पर भेजकर अन्य लोगों को भी प्रेरित करता था। सद्दाम बाबरी मस्जिद के फैसले से भी नाराज था और इसका बदला लेना चाहता था। उसने फेसबुक पर कई बार आईडी बनाई जो आतंकी सामग्री पोस्ट करने के कारण फेसबुक द्वारा ब्लॉक कर दी गयी। सद्दाम इसलिए भी रेडिकल कंटैंट पोस्ट करता था ताकि कोई उससे संपर्क करके उसे हथियारों का प्रशिक्षण भी दे सके। जिन मुसलमानों पर अत्याचार हुआ है वह उनको साथ लेकर अपनी एक सेना बनाना चाहता था जिससे शरिया कानून लागू करके भारत को इस्लामिक राष्ट्र बनाया जा सके।
सद्दाम की डी.पी. में आईएसआईएस, अलबद्र, लश्कर-ए-तैयबा जैसे आतंकी संगठनों व आतंकियों से संबन्धित फोटो लगी मिली हैं। वह आईएमओ के माध्यम से पाकिस्तानी, कश्मीरी मिलिटेंट से संपर्क में था। विस्तृत पूछताछ किए गए कृत्यों को स्वीकार करने के बाद शनिवार की रात सद्दाम शेख पुत्र मुंशी मियां को गिरफ्तार कर लिया गया। इस सम्बंध में लखनऊ में मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी। न्यायालय से पुलिस कस्टडी रिमांड के लिए अनुरोध किया जाएगा जिससे इसके अन्य साथियों व सहयोगियों के सम्बंध मे भी अधिक जानकारी की जा सके।

छपिया (गोंडा): अंबेडकर जयंती पर भव्य कार्यक्रम, हजारों की भीड़ उमड़ी
अवैध बालू खनन रोकने पहुंचे लेखपाल से मारपीट, मोबाइल तोड़ा, 6 के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Gonda news: देर रात मुठभेड़ में दो शातिर पशु चोर गिरफ्तार, एक घायल
गौरा में संपर्क मार्ग का विधायक प्रभात वर्मा ने किया भव्य शिलान्यास, क्षेत्रीय विकास को मिलेगी गत
गोंडा मदरसा फैजुल उलूम में विदाई समारोह:टॉपर्स को पुरस्कार व अंक पत्र देकर सम्मानित किया गया 