Babhanjot: किसानों की समस्याओं को लेकर हुई पंचायत, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन
बभनजोत गोंडा। भारतीय किसान यूनियन की ओर से किसान पंचायत का किया गया आयोजन, सौंपा ज्ञापन।
विकासखंड बभनजोत परिसर में भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश सचिव किशन बिहारी वर्मा के नेतृत्व में किसान पंचायत का आयोजन किया गया। किसान संबंधित विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा हुई। किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर एसडीएम को संबोधित 6 सूत्रीय मांग पत्र खंड विकास अधिकारी बभनजोत को सौंपा।
दिए गए मांग पत्र में बताया कि ग्राम सभा में रसूलपुर खान तालाब का पानी खोड़ारे होते हुए विशहुई नदी में गिरता था, नला भट्ट जाने के कारण पानी की निकासी बंद हो गई है जिसकी सफाई कराया जाए। गौरा चौकी से गिन्नी नगर तक विद्युत तार जर्जर है जिसे बदला जाए। खलिहान की भूमि 3203 गाटा को खाली कराया जाए। जिससे किसान अपने इस्तेमाल में ले सकें। सहित विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन दिया कहा कि समस्या के समाधान 22 फरवरी तक किया जाए। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष कनिक राम मौर्या, सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे

गोंडा दिवंगत पत्रकार सुलेमान के परिवार को मिली आर्थिक सहायता, डीएम ने सौंपा 20 हजार का चेक
खोड़ारे थाने के नवागत थाना प्रभारी ज्ञान सिंह ने संभाला कमान
बभनजोत,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करके संविधान की शपथ दिलाई
अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर गौरा विधानसभा क्षेत्र में हुए धार्मिक आयोजन, मुख्यमंत्री बनने की कामना
बभनजोत ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व भाजपा नेता नीरज पटेल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया 