गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली में पिकअप ने मारी जोरदार टक्कर दोनों चालक सुरक्षित।
नवाबगंज गोंडा। थाना क्षेत्र अंतर्गत दुल्लापुर गांव के पास नंदिनी नगर महाविद्यालय की तरफ से गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली बजाज मिल जा रही थी नवाबगंज की तरफ से तेज गति से आ रही पिकप चालक ने मारी जोरदार टक्कर ट्रैक्टर हुआ क्षतिग्रस्त मौके पर मौजूद लोगों के सहयोग से ट्रैक्टर चालक को सुरक्षित निकाला गया। और पिकप चालक मौके से भागने में सफल रहा जिससे भीषण जाम लग गया। मौके पर उपस्थित अमृत विचार संवाददाता द्वारा थाना प्रभारी अरूण कुमार द्विवेदी को सूचना दी गई तत्काल प्रभाव से नवाबगंज पुलिस ने पहुंचकर दोनों गाड़ियों को किनारे कराया गया। जिसके बाद सुचारू रूप से आवागमन चालू हुआ। थाना प्रभारी अरूण कुमार द्विवेदी ने बताया दोनों चालक सुरक्षित है।

गौरा विधानसभा में 188 लाख रुपये की लागत से बनेगा संपर्क मार्ग, विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने कराया शुभारंभ
गोंडा: मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने जा रहे सपा नेता संजय विद्यार्थी हाउस अरेस्ट, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
गौरा विधानसभा में विकास को मिली नई गति, 10 करोड़ की 38 परियोजनाओं का लोकार्पण
ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने के निर्णय पर बभनजोत में हुआ भव्य स्वागत समारोह
छपिया में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को वितरित किए गए स्मार्ट फोन 