Mulayam Singh Yadav Death: डुमरियागंज के सपा नेता व कार्यकर्ता गमगीन, दी जा रही श्रद्धांजलि
मलिक अब्दुल मारूफ। आवाज पब्लिक तक
10 अक्टूबर 2022। (डुमरियागंज) उत्तर प्रदेश
डुमरियागंज सिद्धार्थनगर। धरतीपुत्र के नाम से विख्यात मुलायम सिंह यादव का 82 वर्ष की उम्र में आज निधन हो गया। वह काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। वहीं उनके निधन के बाद राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है। इसी बीच डुमरियागंज से सपा विधायक सैयदा खातून ने मुलायम सिंह यादव के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।
बता दें कि समाजवादी पार्टी (सपा) संस्थापक और पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव ने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में आखिरी सांस ली। सपा अध्यक्ष और मुलायम के पुत्र अखिलेश यादव ने एक ट्वीट कर पिता के निधन की जानकारी दी है। अखिलेश ने ट्वीट कर कहा, ‘‘मेरे आदरणीय पिता जी और सबके नेता जी नहीं रहे।” मुलायम सिंह यादव को पिछली दो अक्टूबर को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री के निधन पर समाजवादी पार्टी में शोक की लहर है।

वही इस दुखद घटना की जानकारी मिलते ही। डुमरियागंज में सपा विधायक सैय्यद खातून के कार्यलय पर सपा संरक्षक उत्तर परदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह के निधान पर शोक सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर वक्तों ने बारी बारी से अपनी विचार रखा और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के जीवन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर डुमरियागंज के वरिष्ठ सपा नेता मालिक जफर उर्फ पप्पू मलिक, डुमरियागंज के चेयरमैन जफर अहमद बब्बू,बढ़नी चफा नगर पंचायत के उम्मिद्वार अरशद खान,चिनी प्रधान, मलिक नजीब,महफूज अहमद, घिसियावां यादव,अजय यादव, सूर्य प्रकाश उपाध्याय,बच्चा राम बुध,इकबाल मलिक,मुमताज खान,विजय अग्रहरी,जाहिद खान,बाल कृष्ण ओझा,उमर मलिक अनिल मिश्रा,घनश्याम गौड़,ओम प्रकाश श्रीवास्तव सहित आदि सपा नेता एवं कार्यकर्ताओं ने शोक संवेदना व्यक्त किया।

बभनजोत,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करके संविधान की शपथ दिलाई
अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर गौरा विधानसभा क्षेत्र में हुए धार्मिक आयोजन, मुख्यमंत्री बनने की कामना
बभनजोत ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व भाजपा नेता नीरज पटेल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
बढ़ती महंगाई के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, रईस अहमद के नेतृत्व में निकाली गई पदयात्रा
गोंडा: बभनजोत ब्लॉक के त्रि-दिवसीय जन कल्याण मेले का समाधान और सम्मान के साथ समापन, 70 से अधिक आयुष्मान कार्ड बने 