फर्जी जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने वाले अन्तर्राज्यीय साइबर अपराध गिरोह का भण्डाफोड, 03 अभियुक्त गिरफ्तार,
ब्यूरो रिपोर्ट गोंडा। आवाज पब्लिक तक
3 अक्टूबर 2022। गोंडा उत्तर प्रदेश
फर्जी जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने वाले अन्तर्राज्यीय साइबर अपराध गिरोह का भण्डाफोड, 03 अभियुक्त गिरफ्तार, 06 अदद लैपटाप, 01 अदद स्कैनर, 03 अदद प्रिन्टर, 05 अदद एंड्रायड मोबाइल, 04 अदद कीपैड मोबाइल, 20 अदद आधार कार्ड, 01 अदद फिंगर प्रिंट स्कैनर, 01 अदद, कैमरा व मुहर आदि बरामद
दिनांक 04.08.2022 को मुख्य चिकित्साधिकारी महिला चिकित्सालय द्वारा पुलिस कार्यालय में प्रार्थना पत्र दिया गया कि कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा सरकारी/अधिकृत सी0आर0एस0 पोर्टल से मिलता-जुलता फर्जी पोर्टल बनाकर कूटरचित ढंग से जन्मप्रमाण पत्र तैयार किया जा रहा है। मुख्य चिकित्साधिकारी महिला चिकित्सालय के प्रार्थना पत्र पर थाना को0 नगर में सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था।

पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने घटना को संज्ञान में लेकर शीघ्र ही घटना के अनावरण हेतु अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा शिवराज के पर्यवेक्षण में टीमें गठित कर प्र0नि0 को0 नगर को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए थे। उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0 नगर व साइबर/सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम द्वारा सुरागरसी-पतारसी कर फर्जी जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने वाले गैंग के 03 सदस्यो को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 06 अदद लैपटाप, 01 अदद स्कैनर, 03 अदद प्रिन्टर, 05 अदद एंड्रायड मोबाइल, 04 अदद कीपैड मोबाइल, 20 अदद आधार कार्ड, 01 अदद फिंगर प्रिंट स्कैनर, 01 अदद, कैमरा व मुहर आदि बरामद किया गया।

उक्त अभियुक्तगण अनुचित लाभ प्राप्त करने हेतु उक्त कार्य किया जा रहा था। पूछताछ के दौरान अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि फर्जी वेबसाइड के माध्यम से जन्म-मृत्यु प्रमाण बनाने का कार्य हमलोगो द्वारा पिछले एक वर्ष से विभिन्न राज्यों में भी अपने डोमेन/वेबसाइड का प्रचार-प्रसार कर रिटेलर बनाकर अनुचित लाभ प्राप्त किया जा रहा था। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तों के अन्तर्राज्यीय लिंकेज की जानकारी प्राप्त कर सम्बन्धित राज्यों/जिलों से भी कार्यवाही कराने कराने हेतु सम्पर्क स्थापित किया जा रहा हैं।

बभनजोत,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करके संविधान की शपथ दिलाई
अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर गौरा विधानसभा क्षेत्र में हुए धार्मिक आयोजन, मुख्यमंत्री बनने की कामना
बभनजोत ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व भाजपा नेता नीरज पटेल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
बढ़ती महंगाई के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, रईस अहमद के नेतृत्व में निकाली गई पदयात्रा
गोंडा: बभनजोत ब्लॉक के त्रि-दिवसीय जन कल्याण मेले का समाधान और सम्मान के साथ समापन, 70 से अधिक आयुष्मान कार्ड बने 