गांधी जयंती के अवसर पर खुली बैठक में 21 नए कार्यों पर लगी मुहर
ब्यूरो रिपोर्ट गोंडा। आवाज पब्लिक तक।
2 अक्टूबर 2022। गोंडा उत्तर प्रदेश
एपीटी न्यूज़ बभनजोत (गोंडा) राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर रविवार को रसूलपुर खान पंचायत भवन पर ध्वजारोहण और पुष्पांजलि के साथ महापुरुषों को नमन किया गया। तत्पश्चात विकासखंड बभनजोत अंतर्गत ग्राम पंचायत रसूलपुर खान पंचायत भवन में ग्राम प्रधान रामखेलावन वर्मा पंचायत सहायक व मनरेगा रोजगार सेवक की मौजूदगी में विकास कार्यों को लेकर ग्राम सभा की खुली बैठक की गई।
बैठक में आए हुए लोगों ने ग्राम प्रधान के सामने ग्राम सभा की साफ सफाई पात्रों को आवास मनरेगा कार्य नाली निर्माण ,स्ट्रीट लाइट ,पेंशन योजना आदि जैसी समस्याओं को रखा गया। ग्राम प्रधान के द्वारा जनता की समस्याओं को अपने प्रस्ताव में नोट कर आश्वासन दिया और कहा जल्द से जल्द इन समस्याओं का समाधान होगा। ऑपरेशन कायाकल्प समाप्त होने के बाद ग्राम पंचायत में तेजी से कार्य करवाया जायेगा।
ग्राम प्रधान ने बताया कि हम निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेगें। फिलहाल ग्राम पंचायत की खुली बैठक में 21 नए विकास कार्यों पर मोहर लगी है। इस मौके पर पंचायत सहायिका रेनू शर्मा, रोजगार सेवक अवधेश कुमार वर्मा, ग्राम पंचायत सदस्य मोहर्रम अली , सवारी देवी, भाजपा मंडल अध्यक्ष शोहरत प्रसाद वर्मा, किशन बिहारी वर्मा, प्रेमनारायन पाठक, सहित अन्य सदस्य एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

बभनजोत,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करके संविधान की शपथ दिलाई
अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर गौरा विधानसभा क्षेत्र में हुए धार्मिक आयोजन, मुख्यमंत्री बनने की कामना
बभनजोत ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व भाजपा नेता नीरज पटेल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
बढ़ती महंगाई के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, रईस अहमद के नेतृत्व में निकाली गई पदयात्रा
गोंडा: बभनजोत ब्लॉक के त्रि-दिवसीय जन कल्याण मेले का समाधान और सम्मान के साथ समापन, 70 से अधिक आयुष्मान कार्ड बने 