उमरीबेगमगंज: प्रधान प्रतिनिधि के भाई की हत्या में एक गिरफ्तार
गोंडा पुलिस ने बृजेश हत्याकांड का खुलासा किया है इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर आला कत्ल बरामद किया है। पुलिस मामले की सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।
6 जुलाई को उमरी बेगमगंज के डिक्सिर के वैश्य पुरवा में देर रात घर के बाहर सोते समय प्रधान के दो चचेरे भाइयों के ऊपर अज्ञात लोगों ने लोहे की रॉड से जानलेवा हमला कर घायल कर दिया था। जिसमें कृष्ण भान और बृजेश को गंभीर चोट आई थी और इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में बृजेश की मौत हो गई थी।
पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का लिया था जायजा
मृतक के परिजन रामभान सिंह की तहरीर पर थाना उमरीबेगमगंज में अज्ञात लोगों के ऊपर गंभीर धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने घटनास्थल का निरीक्षण कर घटना के खुलासे के लिए कई टीम गठित की थी।
पुलिस की संयुक्त टीम ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार
जिसमें थाना उमरीबेगमगंज एसओजी और सर्विलांस की संयुक्त टीम ने अभियुक्त रोहिताश उर्फ रोहित को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से आला कत्ल लोहे की रॉड व घटना में प्रयुक्त हौंडा सिटी कार बरामद कर लिया है
आबादी की जमीन को लेकर विवाद हुआ था
पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी डिक्सिर के रहने वाले सुरेश सिंह की पुत्री से हुई थी। कुछ दिन पूर्व उसके ससुर व मृतक के परिजनों के बीच आबादी की जमीन को लेकर विवाद हुआ था जिसमें विपक्षियों ने उसके ससुराल जनों को काफी भला-बुरा कहा था इसी बात से नाराज होकर उसने इस घटना को अंजाम दिया था। गिरफ्तार किया गया आरोपी रोहिताश उर्फ रोहित अलीगढ़ के बरला थाने का रहने वाला हैं।

अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर गौरा विधानसभा क्षेत्र में हुए धार्मिक आयोजन, मुख्यमंत्री बनने की कामना
बभनजोत ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व भाजपा नेता नीरज पटेल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
बढ़ती महंगाई के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, रईस अहमद के नेतृत्व में निकाली गई पदयात्रा
गोंडा: बभनजोत ब्लॉक के त्रि-दिवसीय जन कल्याण मेले का समाधान और सम्मान के साथ समापन, 70 से अधिक आयुष्मान कार्ड बने
बभनजोत में त्रिदिवसीय जनकल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ, विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का किया आह्वान 