बभनजोत: विधायक ने रसूलपुर खान में बने हुए पंचायत भवन का किया उद्घाटन
एपीटी न्यूज़ लाइव बभनजोत।
गौरा विधायक ने नवनिर्मित ग्राम सचिवालय का किया उद्घाटन।
बभनजोत ब्लॉक के ग्राम सभा रसूलपुर खान में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के गौरा विधानसभा के विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने नवनिर्मित ग्राम सचिवालय का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि गांव में अब एक ही छत के नीचे सरकारी सुविधाओं की जानकारी के साथ ही महत्वपूर्ण प्रमाण पत्र भी ग्रामीणों को मिलेंगे। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना, भूमि संबंधित दाखिल-खारिज, भूमि से संबंधित अन्य कार्य, विभिन्न पेंशन योजना, आय व जाति समेत अन्य प्रमाणपत्र के अलावा जन्म व मृत्यु प्रमाणपत्र समेत सभी सुविधाएं यहीं पर मिल जायेंगी। जिससे ग्रामीणों को ब्लॉक और तहसील का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान रामखेलावन वर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा मंडल अध्यक्ष शोहरत प्रसाद वर्मा द्वारा किया गया।वहीं दूसरी कार्यक्रम गन्ना विकास विभाग द्वारा आयोजित ग्राम पंचायत स्तरीय , सर्वे व सट्टा प्रदर्शन/ गाटा मिलान कार्यक्रम आयोजित हुआ।

इस मौके पर बीडीओ विजय कुमार सिंह,ग्राम विकास अधिकारी राजीव कुमार यादव,पंचायत सहायक रेनू शर्मा,अरुण प्रकाश शुक्ला मण्डल महामंत्री,दीपक पटेल बूथ अध्यक्ष,राम सेवक वर्मा पूर्व प्रधान,अशोक कुमार वर्मा, बबलू वर्मा, सद्दाम हुसैन,व अन्य ग्रामवासीगण उपस्थित रहे !


गौरा विधानसभा में 188 लाख रुपये की लागत से बनेगा संपर्क मार्ग, विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने कराया शुभारंभ
गोंडा: मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने जा रहे सपा नेता संजय विद्यार्थी हाउस अरेस्ट, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
गौरा विधानसभा में विकास को मिली नई गति, 10 करोड़ की 38 परियोजनाओं का लोकार्पण
ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने के निर्णय पर बभनजोत में हुआ भव्य स्वागत समारोह
छपिया में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को वितरित किए गए स्मार्ट फोन 