श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के बैनर तले गोंडा टाउन हाल में मनाया गया हिंदी पत्रकारिता दिवस
अकबर अली गोंडा।
हिंदी पत्रकारिता का एक बहुत बड़ा इतिहास है,पत्रकारों के बीच कुछ फर्जी लोग है जिन्हे आप लोग ही सत्यापित करे : जिलाधिकारी
स्वर्गीय छेदीलाल अग्रवाल सम्मान से एक दर्जन वरिष्ठ पत्रकारों को किया गया सम्मानित, दो को शिरोमणी अवार्ड
गोंडा श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के बैनर तले हिंदी पत्रकारिता दिवस के मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीएम डॉ उज्जवल कुमार व सीडीओ गौरव कुमार ने सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मुख्यालय के टाउन हॉल में हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर समारोह को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी डॉ उज्जवल कुमार ने कहा हिंदी पत्रकारिता का बहुत बड़ा इतिहास रहा है। तमाम ऐसे मूर्धन्य पत्रकार हुये जिन्होंने तमाम सामाजिक मुद्दों को अपनी लेखनी के माध्यम से उठाया जिसका सीधा लाभ आम जनमानस को मिला।

उन्होंने कहा कि वर्तमान परिवेश में पत्रकारिता भले ही चुनौतीपूर्ण हो फिर भी हमारे तमाम पत्रकार साथी शहर से लेकर गांव तक की तमाम जन समस्याओं को अपनी लेखनी के माध्यम से शासन प्रशासन तक पहुंचाते हैं। ऐसे में समाज के प्रति पत्रकारों का बहुत बड़ा दायित्व है। गांव समाज में तमाम ऐसे गरीब दबे कुचले लोग हैं जिनकी समय-समय पर पत्रकार आवाज बनकर उनकी समस्याओं का समाधान कराते हैं। इसलिए उन्हें लोकतंत्र का चौथा स्तंभ भी कहा जाता है। पत्रकारों के लिए यह दिवस आत्म अवलोकन करने का दिन है।

शासन प्रशासन के साथ-साथ पत्रकारों की भी जिम्मेदारियां बढ़ती जा रही हैं।आप सभी के बीच कुछ फर्जी पत्रकार है जो पत्रकारिता को बदनाम कर रहे है ऐसे लोगो को आप लोग ही पहचान करे। पत्रकारिता के क्षेत्र में हमारी जो नई पीढ़ी आ रही है। पुराने लोगों से उन्हें सीख लेने की जरूरत है। कि वास्तव में पत्रकारिता जैसे पैसे में आकर हम अपनी जिम्मेदारी का निर्वाहन कैसे करें।

इसी क्रम में समारोह को संबोधित करते हुए वरिष्ठ पत्रकार आरजे शुक्ला ने कहा कि पत्रकारों के सामने तमाम चुनौतियां हैं। फिर भी हमें अपने दायित्वों का निर्वाहन पूरी जिम्मेदारी के साथ करना होगा। कार्यक्रम में उन्होंने अपने तमाम अनुभव को साझा करते हुए कहा पत्रकारों की लेखनी हमेशा जनता के लिए चलनी चाहिए। समारोह को रजा हुसैन रिजवी एसपी मिश्र, सुधांशु,के बी सिंह,हरि नारायण शुक्ला,यशोदा नंदन त्रिपाठी,डॉ ओंकार पाठक सहित तमाम वरिष्ठ पत्रकारों ने संबोधित कर हिंदी पत्रकारिता दिवस गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में पधारे जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी को संगठन द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

इन्हें किया गया सम्मानित
जिलाधिकारी डॉ उज्जवल कुमार मुख्य विकास अधिकारी ने अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना विशेष योगदान देने व ले वरिष्ठ पत्रकारों को सम्मानित किया। इनमें त्रिगुट दैनिक के संपादक रजा हुसैन रिजवी, श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिलाध्यक्ष कैलाश नाथ वर्मा,महामंत्री महेंद्र तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार एस पी मिश्र, तेज प्रताप सिंह,आरजे शुक्ला,मिर्ज़ा शाहिद बेग,डॉक्टर ओंकार पाठक, आरपी मिश्रा, नदीम सिद्दीकी महिला पत्रकार चंदा नारायण राव, श्याम प्रकाश तिवारी, अंचल श्रीवास्तव, अंकुर गर्ग, कृष्ण बहादुर सिंह,रविंद्र नाथ श्रीवास्तव,अमित श्रीवास्तव,को सम्मानित किया गया। इनके अतिरिक्त स्वतंत्र भारत के उप संपादक रहे हनुमान सिंह सुधाकर व गोमती शरण प्रेमी को उनके घर जाकर स्वर्गीय छेदीलाल अग्रवाल सम्मान से सम्मानित किया गया।

स्वर्गीय छेदीलाल अग्रवाल शिरोमणी अवॉर्ड से दो पत्रकारों को किया गया सम्मानित हिंदी पत्रकारिता दिवस के मौके पर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन शाखा गोंडा द्वारा पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना विशेष योगदान देने वाले वरिष्ठ पत्रकार तेज प्रताप सिंह व महेंद्र तिवारी को स्वर्गीय छेदीलाल अग्रवाल शिरोमणी अवॉर्ड से नवाजा गया है।

सिम्मी ट्रेडिंग कॉरपोरेशन ने किया मीटअप का आयोजन, गोंडा में चार जिलों के सोशल मीडिया क्रिएटर सम्मानित
गोंडा ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के लगातार सातवीं बार जिलाध्यक्ष बने राघवेंद्र तिवारी महामंत्री देवमणि
रईस अहमद उर्फ बब्बू प्रधान बने सपा के प्रदेश सचिव, सपा ने उत्तर प्रदेश राज्य कार्यकारिणी में परदेश सचिव पद पर किया नामित
मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम:खोड़ारे पुलिस ने छात्राओं को हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी
खोड़ारे पुलिस ने महिलाओं-बालिकाओं को सुरक्षा, हेल्पलाइन की जानकारी दी गई 