बभनजोत। निषाद पार्टी के जिला प्रभारी ने चलाया सदस्यता अभियान, बनाए नए सदस्य
अकबर अली बभनजोत।
बभनजोत गोंडा। रविवार को 301 गौरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत नरहरपुर में निषाद पार्टी द्वारा आयोजित सदस्यता अभियान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे जिला प्रभारी दिनेश कुमार, एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष राजकुमार को पार्टी के कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं के साथ किया स्वागत।

मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि निषाद समाज के लोगों को घर घर जाकर जागरूक करना है ताकि हमारा निषाद समाज आगे बढ़े और जो उनकी हिस्सेदारी है वह उन्हें मिल सके। इस बाबत उन्होंने पार्टी की मजबूती के लिए सदस्य बनाने पर दिया जोर। वहीं विशिष्ट अतिथि जिला अध्यक्ष राजकुमार ने निषाद समाज के लोगों को नशा मुक्त होने पर सबसे ज्यादा जोर दिया। उन्होंने आगे कहा कि नशा से परिवार टूट रहा है और परिवार से समाज टूट रहा है। इसीलिए आज के समाज में नशा जहर बनकर लोगों की जिंदगी बर्बाद कर रही है। वही इस सदस्यता अभियान में कुल 60 लोगों को नए सदस्य व पदाधिकारी बनाए गए।विनोद निषाद ब्लाक सचिव बभनजोत,जग्गी लाल निषाद ब्लाक अध्यक्ष,कन्हैया लाल ब्लाक उपाध्यक्ष,राजू निषाद सेक्टर प्रभारी,नरेंद्र प्रताप सेक्टर प्रभारी, नए पदाधिकारी बने

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष अंग्रेश निषाद गौरा, विधानसभा अध्यक्ष राकेश निषाद तरबगंज, सनातन गुरु जी विधानसभा महासचिव गौरा, जग्गी निषाद ब्लॉक अध्यक्ष बभनजोत, यादि उपस्थित रहे

छपिया (गोंडा): अंबेडकर जयंती पर भव्य कार्यक्रम, हजारों की भीड़ उमड़ी
अवैध बालू खनन रोकने पहुंचे लेखपाल से मारपीट, मोबाइल तोड़ा, 6 के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Gonda news: देर रात मुठभेड़ में दो शातिर पशु चोर गिरफ्तार, एक घायल
गौरा में संपर्क मार्ग का विधायक प्रभात वर्मा ने किया भव्य शिलान्यास, क्षेत्रीय विकास को मिलेगी गत
गोंडा मदरसा फैजुल उलूम में विदाई समारोह:टॉपर्स को पुरस्कार व अंक पत्र देकर सम्मानित किया गया 