खोड़ारे। पांच पुलिसकर्मी सस्पेंड, फर्जी अपहरण की शिकायत पर की थी अभद्रता,एसपी ने तत्काल प्रभाव से लिया निर्णय
ब्यूरो रिपोर्ट गोंडा।
खोड़ारे गोण्डा। खोड़ारे थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला व उसके भाई को बिना किसी आरोप के फर्जी अपहरण घटना की शिकायत पर थाने पर बैठा अभद्रता करने के आरोप में पीड़ित के शिकायत पर एसपी ने चार कांस्टेबल व डायल 112 के चालक होमगार्ड को सस्पेंड कर दिया है।

बताते चले कि थाना खोड़ारे क्षेत्र की एक महिला की शादी जनपद बस्ती के रामगनेश वर्मा पुत्र राधेश्याम वर्मा निवासी मिश्रौलियाधीश थाना परशुरामपुर के साथ तय हुई थी शादी तय होने के बाद राम गनेश वर्मा अपने होने वाली पत्नी को बराबर मोबाइल फोन पर मिला गाली गलौज के साथ साथ उल्टे सीधे मैसेज दे रहा था जिसकी शिकायत पीड़िता के भाई बच्चू लाल वर्मा निवासी तरैनी रसूलपुर ताज ने सम्बन्धित थाना खोड़ारे में लिखित रूप से दर्ज कराई थी लेकिन सम्बन्धित थाना पुलिस ने कोई ध्यान नही दिया उल्टे पीड़िता के भाई को ही परेशान करने लगे।

मामले में हद तो तब हो गयी जिसके विरूद्ध शिकायत की थी उसने अपने अपहरण की झूठी खबर पुलिस से मिल साजिश करते हुए बच्चू लाल वर्मा के विरूद्ध पुलिस को मोबाइल फोन पर सूचना दी खोड़ारे थाने के थाने के कांस्टेबल उमेश यादव,अच्छे लाल यादव डायल 112 पर तैनात कांस्टेबल धर्मेंद्र यादव,अमित कुमार यादव व डायल 112 के चालक राजेश कुमार यादव होमगार्ड अपहरण के आरोप में पीड़िता महिला व उसके भाई बच्चू लाल वर्मा को थाने पर लाकर प्रताडित करते हुए अभद्रता की जिसकी शिकायत पीड़िता ने गोण्डा पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा से मंगलवार को मिलकर की थी पुलिस अधीक्षक ने मामले को तत्काल संज्ञान में लेते हुए पाचो आरोपी कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया है।

बभनजोत,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करके संविधान की शपथ दिलाई
अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर गौरा विधानसभा क्षेत्र में हुए धार्मिक आयोजन, मुख्यमंत्री बनने की कामना
बभनजोत ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व भाजपा नेता नीरज पटेल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
बढ़ती महंगाई के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, रईस अहमद के नेतृत्व में निकाली गई पदयात्रा
गोंडा: बभनजोत ब्लॉक के त्रि-दिवसीय जन कल्याण मेले का समाधान और सम्मान के साथ समापन, 70 से अधिक आयुष्मान कार्ड बने 